{"_id":"60a7ff3e8ebc3e4fac5464c8","slug":"corona-samba-news-jmu2357279108","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंचायत स्तर पर कोरोना से लड़ने की हो रही तैयारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंचायत स्तर पर कोरोना से लड़ने की हो रही तैयारी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सांबा। कोरोना के मामले गांवों में पहुंचने पर प्रशासन ने अब पंचायत स्तर पर कोविड केयर केंद्र बनाने के निर्देश जारी किए हैं। इस पर अमल करते हुए अधिकतर पंचायतों में पांच-पांच बेड के कोविड केयर केंद्र बनाए जा रहे हैं।
सीमावर्ती ब्लॉक राजपुरा में पांच पंचायतों में इमारतों को चिह्नित किया गया है। ग्रामीण विकास विभाग की बीडीओ राधिका के अनुसार उन्होंने ब्लाक की पंचायत चचवाल के सरकारी मिडिल स्कूल, चक दुलमा पंचायत के सरकारी हासस चक सद्दा, मदून पंचायत के तरेली में पंचायतघर, मावा पंचायत के सरकारी हाई स्कूल, राजपुरा के सरकारी हासस, सनूरा पंचायत में सरकारी हाई स्कूल, सारथी कलां के सरकारी हाई स्कूल की इमारत को चिह्नित किया गया है। एक-दो दिन के भीतर ही बेड लगा कर शुरूआत की जाएगी। मरीजों के लिए सभी सुविधाएं हैं। बिजली, पानी, शौचालय की सुविधा का पूरा खयाल रखा गया है।
उधर घगवाल के टपियाल पंचायत की सरपंच किरण जसरोटिया के अनुसार उन्होंने अपनी पंचायत में कोविड केयर केंद्र बना लिया है। बेड की व्यवस्था कर ली है। उधर सदोह पंचायत, बैनगलाड, पंगदौर में भी कोविड केयर केंद्र बनाए जाने का काम जोरों पर है। अब पंचायत स्तर पर कोविड केयर केंद्र स्थापित किए जा रहे हैं। ताकि गांवों में फैल रही कोरोना महामारी से निपटा जा सके।
विज्ञापन
पीएचसी मैरा मांदरेया को भी डिजिटल एक्सरे और सेमी ऑटो एनालाइजर मशीन
अखनूर। डीडीसी के सदस्य पंडित सुरेश शर्मा ने शुक्रवार को प्राइमरी हेल्थ सेंटर मैरा मांदरेया का दौरा कर वहां स्वास्थ्य संबंधी सुविधाओं का जायजा लिया। वहां पर चल रही टेस्टिंग और वैक्सीनेशन के बारे में जानकारी ली। सुरेश शर्मा ने डिजिटल एक्सरे मशीन और सेमी ऑटो एनालाइजर लगाने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि यह सुविधाएं उपलब्ध होने पर इलाके की जनता को काफी राहत मिलेगी। ब्लॉक मैरा मांदरेया के अधिकतर क्षेत्र को इसका लाभ होगा। सभी सरपंचों पंचों ने और अस्पताल स्टाफ ने सुरेश शर्मा का धन्यवाद किया। इस मौके पर उनके साथ स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. भावना रैना, डॉ. सजय गुप्ता, डॉ. रामलाल, मास्टर चंचल सिंह, सरपंच तरलोचन दत, रछपाल शर्मा, निशा मल्होत्रा, दीपा राजपूत, नायब सरपंच उत्तम सिंह और अन्य पंच मौजूद रहे। संवाद
भाजपा कार्यकर्ताओं ने जरूरतमंदों की मदद की
ज्यौड़ियां। भाजपा अखनूर के हेल्पलाइन नंबर पर फोन आने पर जिला अध्यक्ष जगदीश भगत ने टीम के साथ मदद करने के लिए खौड़ के गांव कोटमैरा लाहम पहुंचे। वहां राशन दिया, जिसमें आटा, दाल, तेल, चीनी, चाय पत्ती, हल्दी, मिर्ची, नामक और कुछ आर्थिक सहायता भी की। गांव पंगाली में भी टीम ने कोरोना परिवारों से मुलाकात की उनका हाल जाना। गांव मट्टू के तरसेम चौधरी का पूरा परिवार कोरोना संक्रमित है, जिसमें उनकी पत्नी ममता चौधरी और उनकी बेटी का हाल जाना और दवाई की एक किट दी। हर मदद का आश्वासन दिया। इस मौके पर जिला आईटी के इंचार्ज प्रदीप चौधरी, बलबीर सिंह उपस्थित रहे। संवाद