फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   corona

सांबा में आए कोरोना के 138 मामले

विज्ञापन
corona
सांबा। जिले के स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के अनुसार रविवार को सांबा जिले में 138 मामले सामने आए हैं। संक्रमित पाए गए लोगों में सिर्फ चार ही ऐसे हैं जिन्होंने हाल ही में कहीं की यात्रा की है। पेंठी में बीएसएफ के दो जवान कोरोना से संक्रमित पाए गए हैं, वहीं जतवाल, घगवाल, मंडी खैरी, रघुचक, वार्ड छह सांबा, बुद्धवानी सांबा, चक मंगा, बॉर्डर मार्ग सांबा, आराजी मोहल्ला, सनूरा, सांदी, हरसाथ घगवाल, दडुई, नड और एम्ज विजयपुर में भी कोरोना के मामले सामने आए हैं। प्रशासन की ओर से कोरोना कर्फ्यू में बढ़ोतरी किए जाने पर छोटे कारोबारी परेशान हो रहे हैं। वही, अधिकतर लोगों ने कोरोना कर्फ्यू को बढ़ाए जाने का प्रशासन का निर्णय सही बताया है। रविवार को जिला भर के बाजार सूने रहे। कुछ एक ही वाहन मार्गों पर दिखाई दिए। उधर सामाजिक संगठन भी लोगों को घरों में रहने के बारे जागरूक कर रहे हैं। पतंजलि योग समिति के सदस्य निलंबर डोगरा ने अपने सदस्यों के साथ लाउड स्पीकर लगा कर लोगों को जागरूक करने का काम किया। उन्होंने लोगों से आग्रह किया कि वे अपने घरों से बाहर न निकलें, मास्क का प्रयोग करे और दो गज की दूरी बनाए रखें।
विज्ञापन

ज्यौड़ियां में दो लोग संक्रमित मिले
ज्यौड़ियां। वार्ड-छह में शनिवार को ज्यौड़ियां सीएचसी में कोरोना टेस्ट के दौरान दो लोगों के संक्रमित पाये जाने पर रविवार को संक्रमित पाए गए दोनों लोगों के घरों के साथ-साथ उस पूरे मोहल्ले को भी सैनिटाइज किया गया। इस मौके पर पार्षद किरण बाला भी उपस्थित रहीं।
विज्ञापन

पार्षद ने कहा कि म्यूनिसिपल कमेटी के कर्मचारी व अधिकारी कोरोना महामारी के चलते अच्छी सेवाएं दे रहे हैं। रविवार होने के बावजूद भी वार्ड को सैनिटाइज किया गया। इसके लिए हम और हमारी वार्ड के सभी लोग कर्मचारियों के आभारी हैं। किरण बाला ने सभी से कहा कि इस कोरोना को सामान्य न लें और सभी सावधानी अपनाएं और इस वायरस को रोकने में सहयोग दें। घरों में रहें सुरक्षित रहें, मास्क पहनें और दो गज की दूरी का पालन कर कोरोना को मात दें। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

बाड़ी ब्राह्मणा में नौ कोेरोना पॉजिटिव मिल
बाड़ी ब्राह्मणा। बाड़ी ब्राह्मणा में रविवार को कोरोना के नौ पॉजिटिव मामले पाए गए हैं। जानकारी के अनुसार स्वास्थ्य विभाग की तरफ से पुरमंडल में 150 लोगों के टेस्ट किए गए, जिसमें से दो लोग पॉजिटिव पाए गए हैं। इसके अलावा बाड़ी ब्राह्मणा में आरटी पीसीआर के तहत 87 टेस्ट किए गए, जिसमें से सात मामले पॉजिटिव पाए गए हैं। पॉजिटिव मामलों को घर में ही आइसोलेट करने की हिदायत दी गई है। संवाद
सीमावर्ती गांव में पैर पसारने लगा कोरोना
केंद्रों में पहुंच कर लोग लगवा रहे वैक्सीन
रामगढ़ । सीमावर्ती गांवों में भी कोरोना पैर पसारने लगा है। यहां के बीस टेस्ट में से दो की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। पहली लहर इतनी घातक नहीं थी। उसका कारण यह भी माना जा सकता है कि गांव के लोगों ने लॉकडाउन का पूरा पालन किया। दूसरी लहर में लोग कोरोना कर्फ्यू पर इतना ध्यान नहीं दे रहे। इसलिए मामले बढ़ते जा रहे हैं। वहीं गांव के लोग वैक्सीन लगवाने के लिए वैक्सीन केंद्र पर जाकर वैक्सीन लगवा रहे हैं। बीडीसी अध्यक्ष दर्शन सिंह ने कहा कि हम सभी रामगढ़ क्षेत्र के लोगों से अपील करते हैं कि कोरोना कर्फ्यू का पूरा पालन करें और जरूरी काम से ही घरों से बाहर निकलें, ताकि हमारे क्षेत्र में कोरोना के बढ़ रहे मामलों को संभालना मुश्किल हो जाएगा। जिन लोगों को वैक्सीन नहीं लगी वहां भी जल्द से जल्द अस्पताल जाकर वैक्सीन लगवा ले। संवाद

पंचायत टपियाल में चला सिनेटाइजेशन अभियान
घगवाल। तहसील घगवाल में बढ़ रहे कोरोना के मामलों को देखते हुए ब्लॉक विकास विभाग ने प्रशासन के दिशा निर्देशों पर पंचायत टपियाल में सैनिटाइजेशन अभियान चलाया। इसकी जानकारी देते हुए तहसील घगवाल के नोडल अधिकारी आरएस जामवाल ने बताया कि उन्होंने टपियाल में उन घरों में सैनिटाइजेशन अभियान चलाकर दवाइयों का छिड़काव किया है जो लोग कोरोना से संक्रमित हुए हैं। उन्होंने कहा कि इन घरों के आसपास दवाइयों का छिड़काव करना जरूरी है क्योंकि इस बीमारी को जड़ से खत्म करना है। इस मौके पर स्थानीय पंचायत के लोगों को कोविड-19 के प्रति जागरूक भी किया गया ताकि और लोग इस बीमारी की चपेट में न आ सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed