फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Corona rule bypassed in Jammu and Kashmir, nine containment zones formed in Jammu in 15 days, so far death

जम्मू-कश्मीर: कोरोना नियम दरकिनार, जम्मू में 15 दिन में नौ कंटेनमेंट जोन बने, अब तक की 68 मौत 

Wed, 15 Dec 2021 08:59 PM IST
विमल शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: विमल शर्मा Updated Wed, 15 Dec 2021 08:59 PM IST
सार

प्रदेश में कोरोना केस लगातार बढ़ते जा रहे हैं। बीते डेढ़ माह में प्रदेश में करीब सात हजार लोग संक्रमित पाए गए हैं और 68 मरीजों की मौत हुई है। श्रीनगर सबसे अधिक प्रभावित है और यहां डेढ़ माह में 2548 संक्रमित मामले मिल चुके हैं, 29 मौतें हुई हैं। 
 

विज्ञापन
Corona rule bypassed in Jammu and Kashmir, nine containment zones formed in Jammu in 15 days, so far death
कोरोना जांच के लिए सैंपल लेते कर्मी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जम्मू-कश्मीर में कोविड नियमों को दरकिनार करने से संक्रमण बढ़ने के साथ मौतों का ग्राफ बढ़ गया है। जिसके कारण जम्मू शहर में बीते 15 दिन में नौ माइक्रो कंटेनमेंट जोन बनाए गए हैं। बीते डेढ़ माह में प्रदेश में करीब सात हजार लोग संक्रमित पाए गए हैं और 68 मरीजों की मौत हुई है। श्रीनगर सबसे अधिक प्रभावित है और यहां डेढ़ माह में 2548 संक्रमित मामले मिल चुके हैं, 29 मौतें हुई हैं। हालांकि रिकवरी दर के 98 फीसदी से ऊपर रहने से अभी राहत है।

विज्ञापन


विशेषज्ञों के अनुसार कोविड उपयुक्त व्यवहार का पालन न करने से भविष्य में संक्रमित मामलों में बढ़ोतरी हो सकती है। अक्तूबर में संक्रमण की रफ्तार धीमी पड़ गई थी, लेकिन नवंबर में सर्दी शुरू होने के साथ संक्रमण मामलों में धीरे धीरे बढ़ोतरी हो रही है। दिसंबर में इसमें तेजी आई है।
विज्ञापन


इसमें कई दिन 250-300 के बीच संक्रमित मामले मिले हैं। जिला जम्मू में पिछले डेढ़ माह में 565 संक्रमित मामले मिले हैं, लेकिन दिसंबर में जिले में संक्रमित मामलों में उछाल आया है। प्रदेश में अब तक इसी जिले में सर्वाधिक 1154 लोगों की कोविड से मौत हुई है, जबकि पिछले डेढ़ माह में नौ मौतें हुई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


जम्मू-कश्मीर में वर्तमान में कुल संक्रमित मामलों पर मृत्युदर 1.32 फीसदी है। केंद्र सरकार की ओर से सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को मृत्यु दर एक फीसदी से नीचे लाने के लिए कहा गया था, लेकिन जम्मू-कश्मीर में कोविड के दौरान अब तक यह एक फीसदी से ऊपर रहा है। वर्तमान में कुल संक्रमित मामलों पर सक्रियता दर 0.42 फीसदी है। 

 

मौजूदा संक्रमित मामले नियंत्रण में हैं, लेकिन कोविड प्रोटोकाल के लगातार उल्लंघन से भविष्य में यह दर बढ़ सकती है। लोगों को कोरोना नियमों का पालन करना होगा। इसी प्रोटोकॉल के तहत बचाव किया जा सकता है। वर्तमान में एक ही जगह पर एक साथ तीन मामले आने पर माइक्रो कंटेनमेंट जोन बनाया जा रहा है।
डॉ. जेपी सिंह, मुख्य चिकित्सा अधिकारी, जम्मू 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed