फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   corona

दो दिनो वाद वाजार खुलनें पर लोटी रोनक लगी रही भीड

विज्ञापन
corona
आरएस कस्वे के वजार में लोगो की लगी भीड - फोटो : RSPURA
आरएस पुरा /मीरां साहिब। उपजिले में सप्ताहांत पाबंदी के बाद सोमवार को दो दिन बाद बंद के बाजारों में दुकानों के ताले खुल गए। ऐसे में लोग बड़ी तादाद में खरीदारी करने के लिए बाजार में आ गए। किसी के मद्देनजर कपड़ों की खरीदारी की तो किसी ने घर के राशन और सब्जियों की।
विज्ञापन

दिनभर बाजार में यही हाल रहा। इस दौरान सोशल डिस्टेंसिंग की धज्जियां उड़ती रहीं। कोरोना संक्रमण के मामलों में दिन ब दिन बढ़ोतरी हो रही है। हर रोज संक्रमित लोगों भी जानें भी गंवानी पड़ रही है। जबकि, नए संक्रमितों के मिलने का भी सिलसिला जारी है। ऐसे में लोगों को संक्रमण से बचाने के लिए सरकार की ओर से साप्ताहिक लॉकडाउन का एलान किया गया है। इसके तहत शुक्रवार को रात नो बजे से लेकर सोमवार को सुबह छह बजे तक बाजार बंद रहे। सोमवार को सुबह छह बजे के बाद बाजार खुलने शुरू हो गए। सुबह दस बजे तक तो अधिकांश दुकानें खुल गईं। सब्जी मंडी से लेकर फल मंडी, राशन की दुकान, कपड़ों की दुकानें, मोबाइल के बड़े बड़े शोरूम समेत तमाम प्रतिष्ठान खुल गए। ऐसे में दो दिन से सूने पड़े आरएस पुरा व मीरां साहिब के बाजारों की रौनक लौट आई। लोगों ने फल, सब्जी, राशन आदि की जमकर खरीदारी की।
विज्ञापन

बाजारों में भीड़ इतनी अधिक थी कि वाहन निकालना तो दूर पैदल चलना भी दुश्वार था। शाम तक बाजारों का यही हाल रहा। कस्बों में कई स्थानों पर पुलिस कर्मी नियुक्त होने पर अधिक भीड़ व मास्क नहीं लगाए होने पर लोगों को पूछा तक नहीं गया। सीनियर सिटीजन वेलफेयर फोरम के महासचिव चौ. चमेल सिंह का कहना है कि प्रशासन को चाहिए कि बाजारों में अधिक भीड़ न लगाएं। इसके लिए विशेष ध्यान दिया जाए। आरएस पुरा कस्बे के मुख्य बाजार में दिन भा भीड़ होने पर प्रशासन की ओर से अनदेखी की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed