{"_id":"61f6e0ed29af305d643a5933","slug":"corona-rspura-news-jmu252863118","type":"story","status":"publish","title_hn":"रविवार को भी जारी रही सप्ताहांत पाबंदियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रविवार को भी जारी रही सप्ताहांत पाबंदियां
विज्ञापन
लाकडाँउन के चलते रविवार को वंद रहा वजार
- फोटो : RSPURA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आरएस पुरा / मीरां साहिब। उप जिले में रविवार को भी सप्ताहांत पाबंदियां जारी रहीं, दुकानें बंद रही। जरूरी सामान की दुकान जरूर खुली रही, लेकिन काफी कम संख्या में लोग खरीदारी करने के लिए पहुंचे।
कई स्थानों पर पुलिस की ओर से लगाए नाकों व मोबाइल वाहनों पर पुलिस अधिकारी व जवान गश्त करते नजर आऐ। शनिवार के मुकाबले रविवार को वाहनों की आवाजाही नाममात्र देखी गई। बसें, मिनी बसें व आटो आदि भी काफी कम नजर आए, जिसके चलते दूर-दराज क्षेत्र के ग्रामीणों को जरूर कार्य होने पर आने जाने के लिए दिक्कतों का सामना करना पड़ा। एसडीएम रामलाल शर्मा ने कहा कि लोगों को पाबंदी पर प्रशासन से सहयोग करना चाहिए ताकि संक्रमण में कमी आने पर लोगों को राहत मिल सके। उन्होंने कहा कि जो लोग बाजार में जरूरी कार्य से आते जाते हैं वह मास्क लगाए जाने के साथ दो गज की दूरी बनाकर रखें। ताकि कोरोना की तीसरी लहर को बेअसर किया जा सके।
लोगों ने किया निर्देशों का पालन
विजयपुर। पाबंदी के चलते रविवार को सभी दुकानें बंद रहीं। सिर्फ दवा की दुकानें खुलीं। लोगों ने भी इसका पूरी तरह से पालन किया और घरों में रहना ही उचित समझा। लोगों ने बताया कि कोरोना इस समय चरम पर है। इसलिए हम लोग सरकार के आदेश का पालन कर रहे हैं और घरों में रहना ही उचित समझा। इस कारण बाजारों में रौनक नहीं रही। चारों तरफ सुनसान रहा। सिर्फ पुलिस जवान और राजस्व विभाग के अधिकारियों द्वारा लाउड स्पीकर से जागरूक किया जा रहा था। घरों में रहें और बिना काम बाजार न आएं। संवाद
विज्ञापन
दोपहर बाद खुल गईं शराब की दुकानें
अखनूर। कोरोना महामारी के लिए लेकर रविवार को भी कस्बा पूरी तरह बंद रहा। लोगों की आवाजाही नाममात्र रही। बाजार सूने रहे, यात्री वाहन भी नहीं चले। पाबंदी के चलते बाजार बंद रहा, पुलिस ने लोगों को दुकानें बंद करने का आग्रह किया और कोरोना महामारी की हिदायत का पालन करने का आग्रह किया। हालांकि दोपहर बाद कस्बे की सभी शराब की दुकानें खुल गई। संवाद