फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   corona

साप्ताहिक पाबंदी बाद आज खुलेंगे बाजार

विज्ञापन
corona
आरएस पुरा /मीरां साहिब। दो दिन की साप्ताहिक पाबंदी के बाद आज (सोमवार) से बाजार खुल जाएंगे। इस दौरान लोगों से अनुरोध किया गया है कि वे कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए विशेष सावधानी बरतें। उधर गणतंत्र दिवस को देखते हुए पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां सतर्क कर दी गई हैं।
विज्ञापन

आरएस पुरा के बाजारों में रविवार को पुलिस ने सख्ती दिखाते हुए कई चौराहों पर नाके लगाए। इस दौरान लोगों को दो पहिया व अन्य वाहनों को तभी आगे जाने दिया गया जिसे कोई जरूरी कार्य था। साप्ताहिक पाबंदी के दूसरे दिन रविवार को भी बाजार पूरी तरह बंद रहा। सुबह से चौराहों पर नाके लगाकर आवागमन रोक दिया। सड़कों पर बेवजह घूमने वालों को चेतावनी देकर बाजार से वापस भेजा गया। पुलिस की गाड़ी दिन भर सड़कों पर घूमती रहीं। बाजार बंद रहने से सड़कों पर सन्नाटा छाया रहा। शहर की ओर आने वाले रास्तों पर भी अतिरिक्त नाके लगाकर बंद कर दिया गया। शहर की ओर आने वाले वाहनों को गणतंत्र दिवस पास होने पर चेक किया गया। जरूरी काम साबित होने पर ही वाहन चालकों को शहर में अंदर जाने दिया गया। चौराहों पर पुलिस ने वाहनों की चेकिंग भी की। बिना मास्क के वाहन चला रहे लोगों के चालान भी किए गए। वहीं आवश्यक समान जिसमें किराना, फल- सब्जी, दूध, मेडिकल स्टोर की दुकानें जरूर खुली रही पर पहले की तरह बाजार में अधिक भीड़ नहीं लगी। उप जिले के ग्रामीण क्षेत्र में पुलिस साप्ताहिक पाबंदी लागू होने पर लोगों को घरों के भीतर रहने के लिए कहा ताकि कोरोना संक्रमण के मामलों में बढ़ोतरी न हो इसे नियंत्रण में रखा जा सके। ग्रामीण क्षेत्र में किसान जरूर खेतों में कार्य करते हुए नजर आए। उप जिला अस्पताल की ओर से रविवार को भी बनाए केंद्रों पर वैक्सीन लगाए जाने के साथ टेस्ट करने की प्रक्त्रिस्या जारी रखी, ताकि किसी के पॉजिटिव आने पर रोगी को उपचार कर होम आइसोलेशन किया जाए।
विज्ञापन

सरकार के आदेश का पालन किया
विजयपुर। पाबंदी के चलते रविवार को सभी दुकानें बंद रहीं। सिर्फ दवा की दुकान ही खुली। लोगों ने भी इसका पूरी तरह से पालन किया और घरों में रहना उचित समझा। लोगों ने बताया कि कोरोना इस समय चरम पर है। इसलिए हमने सरकार के आदेश का पालन किया और घरों में रहे। सिर्फ पुलिस जवान और राजस्व विभाग के अधिकारियों द्वारा लाउडस्पीकर से लोगों को जागरूक किया जा रहा था। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

बंद रही यात्री वाहनों की आवाजाही
अखनूर। कोरोना महामारी के लिए प्रशासन द्वारा हिदायतें का पालन करने के लिए कस्बे में रविवार को भी पाबंदी रही। यात्री वाहनों की आवाजाही बंद रही। सुबह से ही कस्बे सहित आसपास ग्रामीण क्षेत्रों में भी दुकानें और व्यापारिक संस्थान बंद रहे। प्रशासन और पुलिस की तरफ से कोविड नियमों का पालन करने के लिए हिदायतें समय-समय पर देते रहे। हालांकि कस्बे में जरूरी चीजें की दुकानें खुली रहीं। पुलिस गश्त करती रही। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed