फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   corona

बाजार में भीड़ के साथ बिना मास्क के लोग घूम रहे लोग प्रशासन वे-खबर

विज्ञापन
corona
आरएस पुरा। कोरोना की दूसरी लहर के बाद अब ओमिक्रॉन वेरिएंट के रोगियों की हो रही बढ़ोतरी को देखते हुए कस्बे में प्रशासन की ओर से सतर्कता की ओर ध्यान नहीं दिया जा रहा। प्रशासन की अनदेखी के चलते सतर्कता का काफी अभाव है। बाजार में बिना मास्क के लोग घूम रहे हैं। कहीं पर भी सामाजिक दूरी का पालन होता नहीं दिख रहा है।
विज्ञापन

इससे सभी लोगों को बचाने की काफी आवश्यकता है। बस स्टैंड सहित कई जगहों पर काफी भीड़ एकत्रित हो रही है। शनिवार को बिना मास्क के लोग काफी संख्या में बाजार में घूम रहे थे। किसी प्रकार का परहेज नहीं किया जा रहा है। कई लोग बगैर मास्क घूम रहे हैं। उसको लेकर कोई रोक-टोक भी नहीं हो रही। प्रशासन की ओर से तहसील कार्यालय सहित उपजिला अस्पताल की ओर से लोगों की कोराना जांच जरूर की जा रही है।
विज्ञापन

उपजिला अस्पताल में पहले भी कोविड बेड, वेंटिलेटर की व्यवस्था नहीं थी। यह जरूर है कि दूसरी लहर के समय उपजिला अस्पताल में बेड व वेंटिलेटर की व्यवस्था जरूर की गई। बताया जा रहा है कि जरूरत पड़ने पर उपजिला अस्पताल में पहले से भेजे गए बेड व वेंटिलेटर मौजूद होने पर इसे प्रयोग में लाए जाने के लिए स्वास्थ्य विभाग की और तैयारी की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------
इन दिनों कई केंद्रों में वैक्सीन लगाए जाने के साथ मोबाइल टीम द्वारा टेस्ट किए जा रहे।
-सतीश चंद्र, बीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed