फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   corona

अरनिया में एक माह से कोई भी संक्रमित नहीं मिला

विज्ञापन
corona
अरनिया। कुछ माह पहले कोरोना महामारी की दूसरी लहर में हॉट स्पॉट बनने की कगार पर पहुंचने बाला अरनिया क्षेत्र इन दिनों कोरोना मुक्त क्षेत्र का दर्जा लगातार बरकरार रखे हुए है। आलम यह कि स्वास्थ्य विभाग अरनिया की टीम आए दिन हर संभावित स्थानों पर शिविर लगा कर रैपिड एंटीजन टेस्ट कर रही है। बीते एक माह से ढूंढने से भी संक्रमित नहीं मिला।
विज्ञापन

स्वास्थ्य टीम के अनुसार इसी प्रक्रिया के तहत बुधवार को भी अरनिया में शिविर लगाकर 14 लोगों के सैंपल लिए गए। मगर हर रोज की तरह उनमें से आज भी कोई संक्रमित नहीं मिला। जो क्षेत्र के लिए बड़ी राहत की बात है। कहा कि बीते करीब चार हफ़्तों से अरनिया क्षेत्र के लोग कोरोना मुक्त अरनिया का दर्जा बरकरार रखे हुए हैं, जिससे बह खुद को संक्रमित होने से तो बचा ही रहे हैं। साथ में अपने अन्य जान पहचान वालों को भी संक्रमित होने से बचा रहे हैं।
विज्ञापन

घट रही है कोरोना संक्रमितों की संख्या
विजयपुर। कोरोना संक्रमितों की संख्या कम हो रही है। इस कारण लोगों ने राहत की सांस ली है। क्योंकि कुछ दिन से कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़ रही थी। इस कारण हर वर्ग परेशान था। लोगों ने बताया कि एक सप्ताह के आंकड़ों पर नजर डाली जाए तो काफी राहत मिली है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

आयुष विभाग ने पंचायत नारण में दवाइयां वितरित कीं
घगवाल। आयुष विभाग के निदेशक डॉ. मोहन सिंह के निर्देश पर सहायक जिला चिकित्सा अधिकारी आयुष विभाग डॉ. विक्रम जमवाल के नेतृत्व में पंचायत नारण के मुठी खुर्द गांव में दवाइयां वितरित करने के लिए शिविर लगाया गया। इसमें करीब 150 लोगों को रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के लिए दवाइयां दी गई। आयुर्वेदिक डिस्पेंसरी राजपुरा में कार्यरत सुपरवाइजर फार्मासिस्ट राजकुमार शर्मा एवं सीनियर फार्मासिस्ट कुलदीप शर्मा ने लोगों को जागरूक भी किया। शिविर में उपस्थित ग्रामीणों को राजकुमार शर्मा ने योग का पालन करने के लिए भी जागरूक किया। इस मौके पर डीडीसी सदस्य आशा रानी मुख्य रूप से मौजूद थी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed