फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   corona positive

जम्मू-कश्मीर में अब तक 16 डॉक्टरों समेत 24 स्वास्थ्यकर्मी और 55 पुलिस जवान कोरोना पॉजिटिव

विज्ञापन
corona positive
जम्मू। जम्मू-कश्मीर में कोविड देखभाल में लगे दर्जनों कोरोना वारियर्स कोरोना के वायरस से संक्रमित हो चुके हैं। जम्मू-कश्मीर में 16 डॉक्टरों समेत 24 स्वास्थ्यकर्मी और 55 पुलिस जवान अब तक कोरोना संक्रमण के शिकार हो चुके हैं। हालांकि, इनमें से कई ठीक हो चुके हैं तो कइयों का विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार जम्मू संभाग के विभिन्न क्षेत्रों में अब तक तीन डाक्टर संक्रमित हुए। जिससे उनके संपर्क में रहने वाले उनके परिवारों और अन्य लोगों को क्वारंटीन किया गया। वहीं कश्मीर संभाग में अब तक 13 डॉक्टर, 3 नर्स और 5 हेल्थ केयर वर्कर कोरोना से संक्रमित हो चुके हैं। इसके अलावा केवल अनंतनाग में ही 55 पुलिसकर्मी संक्रमित हुए हैं। आगामी दिनों में इस आंकड़े के बढ़ने की आशंका है।
विज्ञापन

----
दूसरे राज्यों के लोगों से पहुंचने से बढ़ रहा संक्रमण
जम्मू। ट्रेन और हवाई मार्ग से जम्मू-कश्मीर में देश विदेश से पहुंचने वाले प्रदेश के नागरिकों से कोरोना संक्रमण की आशंका बढ़ी है। पिछले कुछ दिनों में कई ऐसे पॉजिटिव मामले सामने आए हैं जो ट्रेन मार्ग से होकर जम्मू पहुंचे। हालांकि, राहत यह है कि इनमें अधिकांश लोगों को प्रशासनिक क्वारंटीन किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जम्मू में 14 मई से देश के विभिन्न हिस्सों से ट्रेन मार्ग से नागरिकों का आना शुरू हुआ है। इनमें कुछ ट्रेनें उधमपुर तक चलीं, जिसमें सांबा, कठुआ और जम्मू के नागरिकों को जिला जम्मू के विभिन्न क्वारंटीन केंद्रों में ठहराया गया। इसी तरह जम्मू पहुंचने वाली ट्रेनों में सभी बीस जिलों के नागरिकों को रेलवे स्टेशन पर कोविड सैंपल लिए जा रहे हैं। इसके बाद उन्हें संबंधित जिलों में भेजकर उनकी रिपोर्ट दी जाती है। जिला जम्मू में 41 से अधिक क्वारंटीन केंद्रों में हजारों लोगों को ठहराया गया है। नए पॉजिटिव मामलों में हाल ही में कोट भलवाल से एक नागरिक दिल्ली सब्जी मंडी से होकर पहुंचा था और पॉजिटिव पाया गया। इसी तरह कृष्णपुर मनवाल में भी एक युवक दिल्ली से संक्रमण लेकर पहुंचा। बिश्नाह से दंपति संक्रमित होकर पहुंचे, इस दंपति के साथ गई पांच माह की बच्ची के भी संक्रमित होने की आशंका है। पिछले कुछ दिनों में जम्मू रेलवे स्टेशन पर प्रतिदिन 1118, 985, 898 और सोमवार को 852 लोगों के कोविड सैंपल लिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed