फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Corona patients suddenly started increasing in Jammu and Kashmir, after Kashmir, cases started increasing in Jammu division too

corona cases: जम्मू-कश्मीर में अचानक बढ़ने लगे मरीज, कश्मीर के बाद जम्मू संभाग में भी बढ़ने लगे केस  

Sun, 14 Nov 2021 12:22 AM IST
विमल शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: विमल शर्मा Updated Sun, 14 Nov 2021 12:22 AM IST
सार

जम्मू कश्मीर में कोरोना संक्रमण का ग्राफ लगातार बढ़ने लगा है। चौबीस घंटे के भीतर 181 मामले सामने आए हैं। घाटी के कई जिले संक्रमण से लगातार प्रभावित हो रहे हैं। इस समय प्रदेश में 626 मामले सक्रिय हैं। 
 

विज्ञापन
Corona patients suddenly started increasing in Jammu and Kashmir, after Kashmir, cases started increasing in Jammu division too
जम्मू में कोरोना टेस्ट करवाने के लिए सैंपल लेती स्थ्वास्थ्य कर्मी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जम्मू-कश्मीर में कोविड संक्रमण का ग्राफ धीरे-धीरे ऊपर जा रहा है। प्रदेश में शनिवार को कई महीनों बाद 181 नए कोविड संक्रमित मामले मिले। कश्मीर के कई जिले लगातार संक्रमण से प्रभावित हैं। राजधानी श्रीनगर के बाद बारामुला, बडगाम आदि जिलों में संक्रमण का प्रसार बढ़ा है। जम्मू में भी संक्रमित मामलों में बढ़ोतरी हुई है। राहत यह है कि पिछले चौबीस घंटे में प्रदेश में किसी संक्रमित मरीज की मौत नहीं हुई है। 

विज्ञापन


श्रीनगर में शनिवार को सर्वाधिक 44 नए मामले मिले, चिंता यह है कि सभी मामले स्थानीय स्तर के हैं। प्रदेश में इसी जिले में सर्वाधिक 626 सक्रिय मामले हैं। बारामुला में भी स्थानीय स्तर के 43 मामले हैं। बडगाम में 23 नए संक्रमित मामले मिले हैं। इसके अलावा कुपवाड़ा में 17, गांदरबल में 11 मामले मिले हैं। जिला जम्मू में 16 संक्रमित मिले हैं।
विज्ञापन


बताया जाता है कि बठिंडी, सुंजवां में कई लोग संक्रमित पाए गए हैं। जिले में सक्रिय मामलों का आंकड़ा बढ़कर 86 पहुंच गया है। प्रदेश में किश्तवाड़ और शोपियां कोविड मुक्त चल रहा है। जिला रामबन, किश्तवाड़, कठुआ, राजोरी, शोपियां में कोई संक्रमित मामला नहीं मिला। जम्मू-कश्मीर में सक्रिय मामलों का आंकड़ा बढ़कर 1450 पहुंच गया है, जिसमें कश्मीर संभाग से 1248 मामले हैं। अब तक प्रदेश में कोविड संक्रमण से 4448 लोगों की मौत हो चुकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed