{"_id":"657e1204b421d3cb7c0ceb0d","slug":"corona-news-jammu-news-c-10-jam1008-263079-2023-12-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: कोरोना पर फिर बढ़ाई सतर्कता, घबराएं नहीं, एहतियात बरतें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: कोरोना पर फिर बढ़ाई सतर्कता, घबराएं नहीं, एहतियात बरतें
विज्ञापन
- प्रदेश में फिलहाल इंफ्लुएंजा वायरल हावी, इसे फैलने से रोकने के लिए सहयोग करें लोग
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। सिंगापुर में तेजी से बढ़ रहे कोरोना संक्रमण ने देश-दुनिया का ध्यान फिर अपनी ओर केंद्रित किया है। यहां 56 हजार से अधिक मामले सामने आ चुके हैं। भारत में भी कोविड के नए मामले मिल रहे हैं, जिसे लेकर केंद्र शासित प्रदेशों और राज्यों में सतर्कता बढ़ाई गई है। जम्मू-कश्मीर में ऐसे मामलों की निगरानी की जा रही है, लेकिन अभी घबराने की कोई जरूरत नहीं है। लोगों को एहतियात बरतनी होगी। मौजूदा समय में कोविड की तरह इंफ्लुएंजा वायरल अधिक हावी है। सार्वजनिक स्थलों पर ऐसे मरीजों के पहुंचने से यह संक्रमण बढ़ रहा है।
जम्मू-कश्मीर में फिलहाल सार्वजनिक तौर पर कोविड परीक्षण नहीं किए जा रहे। प्रदेश के अधिकांश जिलों में सीजनल इंफ्लुएंजा वायरल का प्रभाव बढ़ा है। अस्पतालों में सामान्य ओपीडी में ऐसे मरीजों की संख्या में वृद्धि हो रही है। इसमें बच्चों से लेकर हर आयु वर्ग के लोग प्रभावित हैं। एसएमजीएस अस्पताल के बाल रोग विभाग में रोजाना इंफ्लुएंजा वायरल से पीड़ित 15 से 20 बच्चे भर्ती किए जा रहे हैं। इसमें एक साल की कम आयु वाले बच्चे अधिक प्रभावित हो रहे हैं। खासी, जुकाम, छाती में इंफेक्शन, बुखार, सांस लेने में तकलीफ होने की शिकायत हो रही है। शहर के अन्य सीडी, सरवाल, गांधीनगर और जीएमसी में भी इंफ्लुएंजा वायरल के मरीज बढ़े हैं।
-- --
कोविड को लेकर जम्मू-कश्मीर में स्थिति पूरी तरह से नियंत्रण में हैं। कोविड प्रबंधन में पहले की तरह निर्धारित समय के बाद चिकित्सा केंद्रों में ऑक्सीजन की क्षमता का निरीक्षण किया जाता है। सामाजिक स्तर पर कुछ एहतियात बरतकर इंफ्लुएंजा वायरल को फैलने से रोका जा सकता है।
विज्ञापन
- डाॅ. हरजीत राय, एपिडेमियोलॉजिस्ट, जम्मू-कश्मीर
-- -- -- -
इंफ्लुएंजा संक्रमण से ऐसे बचें
1. पीड़ित बच्चे को स्कूल या सार्वजनिक स्थलों पर न भेजें।
2. इंफ्लुएंजा वायरल संबंधी लक्षण मिलने पर तुरंत डाॅक्टरी सलाह लें।
4. ठंडे पानी और अन्य पदार्थों का सेवन न करें।
5. तापमान के मुताबिक गर्म परिधान पहनें।