फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   corona

ग्रामीण बैंक खौड़ के मैनेजर और कैशियर पॉजिटिव

विज्ञापन
corona
ज्यौड़ियां। ग्रामीण बैंक शाखा खौड़ के मैनेजर और कैशियर कोरोना टेस्ट के दौरान संक्रमित पाए गए हैं। इसके चलते दोनों को होम आईसोलेशन कर दिया गया है। बैंक शाखा को सैनिटाइज किया गया।
विज्ञापन

बता दें कि क्षेत्र में भी दिन प्रतिदिन कोरोना संक्रमण के मामले बढ़ते जा रहे हैं। इससे क्षेत्र के लोगों में भय का माहौल बना है। दूसरी तरफ स्थानीय प्रशासन की तरफ से लोगों को कोरोना से बचने के लिए जागरूक भी किया जा रहा है। इस विषय में एसडीएम अनिल कुमार ठाकुर ने बताया कि क्षेत्र की सभी पुलिस चौकियों तथा थानों को निर्देश जारी किए गए हैं कि क्षेत्र में अहम नाके लगाकर लोगों को मास्क पहनने तथा सामाजिक दूरी बनाए रखने को लेकर जागरूक किया जाए।
विज्ञापन

आरएस पुरा में सात लोग पॉजिटिव निकले
आरएस पुरा। उपजिले में बनाए कें द्रों में कुल 96 लोगों केे नमूने लिए गए। इसमें से तीन पॉजिटिव निकले। मीरां साहिब क्षेत्र के गांव मरालिया से पिता व पुत्र सहित सिंहपुरा गांव से भी दो लोग संक्रमित पाए गए और सात लोगों के संक्रमित पाए जाने पर स्वास्थ्य विभाग की ओर से होम आइसोलेशन किया गया। दूूसरी ओर उपजिले में शुक्रवार को विभिन्न केंद्रों में 769 लोगों को कोविड शील्ड का इंजेक्शन लगाए गए। प्रशासन की ओर से कई स्थानों पर नाके लगा लोगों को मास्क लगाए जाने के लिए जागरूक करने के साथ ऐसे लोगों को जुर्माना किया गया जो बिना मास्क के बाजार में नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग ने भी टीकाकरण अभियान किया तेज
आरएस पुरा। कोरोना के बढ़ रहे मामलों के बीच स्वास्थ्य विभाग ने भी टीकाकरण अभियान तेज कर दिया है। पंचायत स्तर पर शिविर लगाकर लोगों का टीकाकरण किया जा रहा है।
शुक्रवार को स्वास्थ्य विभाग की तरफ से सीमावर्ती क्षेत्र गांव बासपुर में स्वास्थ्य विभाग की तरफ से टीकाकरण अभियान चलाया गया। अभियान के चलते पंचायत के 70 ग्रामीणों को कोविडशील्ड की पहली डोज का टीका लगाया गया। इस मौके पर पूर्व नायब सरपंच विजय चिब ने कहा कि पंचायत स्तर पर चलाया जा रहा अभियान स्वागत योग्य है। सरकार को इस अभियान को आगे भी तेज करने की जरूरत है। उन्होंने इस दौरान पंचायत के अधीन ग्रामीणों से अपील की कि वह कोरोना के बढ़ते मामलों में हो रही बढ़ोतरी को देख टीका लगवाएं। उन्होंने बताया कि जल्द ही पंचायत स्तर पर सैनिटाइजर अभियान भी चलाया जा रहा है। लोगों को जागरूक किया जाएगा कि वह सरकार द्वारा जारी किए गए सभी दिशा निर्देशों का पूरी तरह से पालन करें।
स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि सरकार द्वारा जारी किए गए सभी नियमों का पालन करते हुए पंचायत में टीकाकरण अभियान चलाया जा रहा है। पहले दिन पंचायत के 70 लोगों को पहली डोज दी गई है। आने वाले दिनों में भी इस अभियान को जारी रखा जाएगा और लोगों को लगातार जागरूक भी किया जा रहा है कि वह जल्द से जल्द टीकाकरण कराएं, जिसके लिए दूर-दराज के गांव में शिविर लगाया गया।
सांबा में कोरोना संक्रमण के 23 मामले मिले
सांबा। कोरोना के मामलों के बढ़ने से जिला प्रशासन ने सैंपल लेने में भी तेजी कर दी है। शुक्रवार को सांबा जिले में कोरोना संक्रमण के 23 मामले सामने आए हैं। इनमें छह लोगों की यात्रा इतिहास है। जबकि 17 अन्य हैं।
जिले के ठंडी खुई राधा स्वामी आश्रम में चार जिलों के लोगों के सैंपल लिए जा रहे हैं। वहीं सांबा जिले के प्रवेश द्वार घगवाल के टपियाल नाके के निकट पंचायत घर में बाहरी क्षेत्र से सांबा जिले में आने वालों के सैंपल लिए जाने के लिए केंद्र बनाया गया है। इसमें एसडीएम रमकेश शर्मा ने मौके पर पहुंच कर जायजा लिया। उनके अनुसार लखनपुर से पंजीकृत होने के बाद सांबा जिले के लोगों के टपियाल में ही सैंपल लिए जाएंगे। यहां पर रैपिड सैंपल लिए जा रहे हैं।
उधर ठंडी खुई स्थित राधा स्वामी आश्रम में सैंपल के लिए फोकल प्वाइंट बनाया गया है। यहां आरआईपीसीआर और रेपिड सैंपल लिए जाएंगे। शुक्रवार को काफी भीड़ रही। जहां चार जिलों सांबा, जम्मु, उधमपुर व रियासी के बाहर से आने वालों के सैंपल लिए जा रहे हैं। गत दिवस दोपहर बाद से ही सैंपल की प्रक्रिया शुरू कर दी गई थी। सारा दिन बाहरी राज्यों से आने वाले लोगों की भीड़ बनी रही।
गौरतलब है कि कोरोना के शुरू होते ही राधा स्वामी आश्रम में कोविड कें द्र बनाया गया था। वहां रहने की अच्छी व्यवस्था है। शौचालय आदि के पूरे प्रबंध हैं। हर प्रकार की सुविधा को देखते हुए गत दिवस उपायुक्त अनुराधा गुप्ता ने यहां सैंपल लेने की शुरूआत करने के बारे में निर्देश जारी किए थे।
कोविड-19 निर्देश के उल्लंघन करने वालों के खिलाफ अभियान चलाया
अखनूर। कोविड-19 के मद्देनजर सरकारी आदेशों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए शुक्रवार को प्रशासन और पुलिस ने क्षेत्र में दिशानिर्देशों का पालन नहीं करने के लिए लोगों पर जुर्माना लगाया है।

एसडीएम गोपाल सिंह के निर्देश पर प्रशासन और पुलिस टीम ने अभियान चलाया ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि लोग कोविड-19 के आगे बढ़ने से रोकने के लिए सरकार के दिशानिर्देश का पालन करें। कई दुकानदारों, पैदल यात्रियों और ड्राइवरों को पालन नहीं करने का पाया गया और मौके पर जुर्माना वसूला गया। नायब तहसीलदार अशोक कुमार और पुलिस ने पहले मास्क पहनने की आवश्यकता के बारे में लोगों में जागरूकता अभियान शुरू किया। कोविड-19 के अधिक प्रभाव को रोकने के लिए सरकार जारी एसपीओ सलाह का पालन करने के लिए आम जनता से अनुरोध किया। कस्बे के बाजारों के दौरे के दौरान बिना मास्क के घूम रहे लोगों पर जुर्माना किया। नायब तहसीलदार अशोक कुमार ने बताया कि कोविड के बढ़ते प्रभाव से लोगों को जागरूक होना जरूरी है। प्रशासन द्वारा जारी हिदायतें का पालन करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed