फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   corona

कोरोना मरीजों की संख्या बढ़ने से क्षेत्र में दहशत

विज्ञापन
corona
बाड़ी ब्राह्मणा। बाड़ी ब्राह्मणा में कांटेक्ट ट्रेसिंग में ज्यादा मामले पॉजिटिव पाए जा रहे हैं। राया सचानी क्षेत्र से दो दिन के अंदर 13 मामले पॉजिटिव आ चुके हैं। इनमें से 10 मामले शनिवार को पॉजिटिव पाए गए थे। तीन मामले रविवार को पॉजिटिव पाए गए हैं। कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए लोगों में काफी दहशत बनी हुई है। इस बीच राय सचानी को हॉट स्पॉट घोषित कर दिया गया है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार राया सचानी में पहला मामला एक सप्ताह पहले पॉजिटिव पाया गया था। उसके बाद लगातार पॉजिटिव मामले कांटेक्ट ट्रेसिंग में सामने निकल कर आ रहे हैं। पॉजिटिव आए मामलों को बाड़ी ब्राह्मणा के ईएसआईसी अस्पताल में भर्ती कर लिया गया है। उनका आगे का इलाज शुरू कर दिया गया है। इसके अलावा बाड़ी ब्राह्मणा के वार्ड-10 से शनिवार शाम को तीन साल का बच्चा भी पॉजिटिव पाया गया है। इसके घर में बाकी सदस्यों की रिपोर्ट निगेटिव पाई गई है।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक कांटेक्ट ट्रेसिंग बड़े पैमाने पर की जा रही है। रैपिड टेस्ट कराए जा रहे हैं, जिनकी रिपोर्ट उसी दिन शाम को या अगले दिन सुबह मिल जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

------
कोरोना मरीजों की संख्या बढ़ने से क्षेत्र में दहशत
विजयपुर। गांव सुचानी निवासी केंद्रीय राज्यमंत्री डॉक्टर जितेंद्र सिंह के पीआरओ संजीव शर्मा और उनकी माता, पत्नी और बेटे को कोरोना होने के बाद उनको इलाज के लिए अस्पताल भेज दिया गया है। इनका इलाज जम्मू में चल रहा है। उसके चलते क्षेत्र के लोगों में दहशत बनी है। क्षेत्र के सुभाष सिंह जमवाल आदि ने बताया कि उसी के चलते हम लोग भी टेस्ट करा रहे हैं ताकि जो खौफ बना है खत्म हो सके। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed