फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   corona, jammu-kashmir

Jammu News: चौबीस घंटे में दोगुनी रफ्तार से बढ़ा कोविड

विज्ञापन
corona, jammu-kashmir
प्रदेश में 95 नए मामले मिले, सक्रिय मामले 309 पहुंचे
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। जम्मू कश्मीर में कोविड ने रफ्तार पकड़ी है। पिछले चौबीस घंटे में दोगुनी गति से नए 95 मामले मिले हैं। राजधानी जम्मू और श्रीनगर सबसे अधिक प्रभावित हैं। जम्मू में 24 और श्रीनगर में 17 लोग संक्रमित मिले। इस सीजन पहली बार सर्वाधिक मामले मिले हैं। प्रदेश में सक्रिय मामलों का आंकड़ा बढ़कर 309 पहुंच गया है, जिसमें कश्मीर संभाग से 211 मामले हैं।

प्रदेश में तेजी से कोविड संक्रमण के बढ़ते प्रसार ने स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ा दी है। जम्मू कश्मीर के सभी बीस जिलों में कोविड के सक्रिय मामले मौजूद हैं। इसमें सबसे अधिक श्रीनगर में 77 और जम्मू में 62 मामले हैं। शुक्रवार को बारामुला, बड़गाम में 5-5, पुलवामा में 3, कुपवाड़ा, बांदीपोरा में 4-4, गांदरबल में 6, कुलगाम में 11, अनंतनाग में 2 मामले मिले हैं। जम्मू संभाग में उधमपुर, किश्तवाड़ में 2-2, राजोरी, डोडा, पुंछ, रियासी में 1-1, सांबा, रामबन में 3-3 मामले मिले हैं। पिछले चौबीस घंटे में प्रदेश में 3005 कोविड परीक्षण किए गए। कोविड परीक्षण बढ़ने से संक्रमित मामलों में बढ़ोतरी हुई है। सक्रिय मामलों में 31 लोगों को होम सर्विलांस पर रखा गया है। जम्मू कश्मीर में 24 पीड़ित रिकवर भी हुए हैं, जिसमें कश्मीर से 23 मामले हैं। कोविड के बढ़ते मामलों को देखते हुए चिकित्सा केंद्र प्रबंधनों को सभी जरूरी इंतजाम करने के निर्देश दिए गए हैं। इसके साथ 10 अप्रैल को होने वाली मार्कड्रिल की तैयारी की जा रही है। आगामी दिनों में कोविड के मामलों के बढ़ने की आशंका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed