फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   corona

पाबंदियां हटते ही बाजारों में उड़ रहीं नियमों की धज्जियां

विज्ञापन
corona
जम्मू। जम्मू कश्मीर में पिछले कुछ दिनों से कोविड संक्रमित मामलों में गिरावट आई है, लेकिन आगामी शादी विवाह और त्योहारी सीजन में फिर से महामारी बढ़ने का खतरा है। बाजारों में कोविड नियमों की अनदेखी खतरे की ओर इशारा कर रही है। दो कोविड लहरों के दौरान भी संक्रमण के न्यूनतम स्तर पर जाने के बाद पीक पर गया। पिछले तीन दिन से जम्मू कश्मीर में प्रतिदिन सौ से कम संक्रमित मामले मिल रहे हैं। लेकिन आगामी माह तक इसमें बढ़ोतरी हो सकती है।
विज्ञापन

विशेषज्ञों के अनुसार शादी विवाह और त्योहारी सीजन में न के बराबर कोविड एसओपी का पालन होने की आशंका है, जिससे समाज में संक्रमण बढ़ने की संभावना है। उपराज्यपाल और मुख्य सचिव, जिला उपायुक्तों व पुलिस प्रशासन को कोविड एसओपी का सख्ती से पालन करवाने के निर्देश दे चुके हैं। लेकिन बाजारों में भीड़ के बीच सामाजिक दूरी की धज्जियां और कोविड उपयुक्त व्यवहार का पालन कहीं नहीं दिख रहा है।
विज्ञापन

नवरात्र के चलते बाजारों में रौनक के साथ खरीदारों की जमकर भीड़ पहुंच रही है। आगामी शादी विवाह के सीजन के चलते खरीदारी बढ़ी है। हालत यह है कि पुराने शहर के सिटी चौक, पुरानी मंडी, राज तिलक रोड, लिंक रोड, पक्का डंगा, रघुनाथ बाजार, गांधीनगर, शास्त्रीनगर, तालाब तिल्लो व जानीपुर आदि क्षेत्रों में जाम की स्थिति बन रही है। संकरे बाजारों में बड़ी संख्या में ग्राहक और दुकानदार मास्क पहनने से परहेज कर रहे हैं। जीएमसी के माइक्रोबायोलाजी विभाग के एसोसिएट प्रोफेसर डा. संदीप डोगरा ने कहा कि कोविड उचित व्यवहार को अपनाकर ही कोविड की तीसरी लहर से बचाव किया जा सकता है। कोविड संक्रमण का प्रसार अधिकतर सार्वजनिक स्थलों पर भीड़ इकट्ठा होने से होता है। आगामी शादी विवाह और त्योहारी सीजन में संक्रमण का प्रसार होने का खतरा रहता है। खासतौर पर शादियों में मास्क से बिल्कुल परहेज किया जाता है, जिससे संक्रमण एक से दूसरे में चला जाता है। हालांकि मौजूदा सक्रिय मामलों में गिरावट है, लेकिन आगामी इसमें बढ़ोतरी हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदेश में 80 संक्रमित, श्रीनगर से 37
जम्मू। जम्मू कश्मीर में राजधानी श्रीनगर से सर्वाधिक संक्रमित मामले मिलने का सिलसिला जारी है। प्रदेश में मंगलवार को 80 नए संक्रमित मामले मिले, जिसमें श्रीनगर से 37 मामले हैं, जबकि अन्य 19 जिलों प्रत्येक में दस से कम मामले आए हैं। जिला जम्मू में दो ही संक्रमित मिले हैं। जिला रियासी में 7 संक्रमित मामले मिले। जिला रामबन, किश्तवाड़, सांबा, राजोरी, उधमपुर, शोपियां, कुलगाम, बांदीपोरा में कोई संक्रमित मामला नहीं मिला है।

जम्मू सहित 13 जिलों में सौ फीसदी टीकाकरण
जम्मू। जिला जम्मू सहित 13 जिलों में 18 से अधिक आयु वर्ग (पहली खुराक) में कोविड टीकाकरण के 100 फीसदी लक्ष्य को हासिल करने का दावा किया गया है। राजोरी, पुंछ, रामबन, डोडा, सांबा, अनंतनाग, कुलगाम, शोपियां, पुलवामा, बड़गाम, बांदीपोरा और गांदरबल में सौ फीसदी टीकाकरण कर लिया गया है। जम्मू में पहली खुराक में 1600858 लोगों को टीकाकरण किया गया है। प्रदेश में मंगलवार को 118331 लोगों को टीकाकरण किया गया, जिसमें पहली खुराक में 61422 और दूसरी खुराक में 56909 लोगों का टीकाकरण किया गया। अब तक इस वर्ग में 12505781 लोगों को टीकाकरण किया जा चुका है, जो अनुमानित आबादी पर 99.13 फीसदी है। उपराज्यपाल ने 15 अक्तूबर तक सभी बीस जिलों में पहली खुराक में सौ फीसदी टीकाकरण के लक्ष्य को प्राप्त करने को कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed