{"_id":"60d0f1538ebc3e33590321d1","slug":"corona-jammu-city-news-jmu237831455","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीरः प्रदेश में 24 घंटे में मिले 362 नए संक्रमित, 10 मरीजों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीरः प्रदेश में 24 घंटे में मिले 362 नए संक्रमित, 10 मरीजों की मौत
Tue, 22 Jun 2021 01:36 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
Updated Tue, 22 Jun 2021 01:36 AM IST
सार
प्रदेश में सक्रिय मामले कम होकर 7759 रह गए हैं।
विज्ञापन
जम्मू-कश्मीर में कोरोना वायरस
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
प्रदेश में पिछले 24 घंटे में कोरोना संक्रमण के 362 नए मामले सामने आए। इनमें जम्मू संभाग से 101 व कश्मीर संभाग से 261 मामले शामिल हैं। इसके अलावा दस मरीजों की मौत भी हुई है। जम्मू संभाग में तीन व कश्मीर में सात मरीजों ने दम तोड़ा। हालांकि 1224 मरीज स्वस्थ भी हुए।
विज्ञापन
जम्मू संभाग की बात करें तो जम्मू जिले में नौ, उधमपुर में 10, राजोरी में 15, डोडा में 27, कठुआ में एक, सांबा में एक, किश्तवाड़ में आठ, पुंछ में नौ, रामबन में 13 व रियासी में आठ नए मामले आए हैं। कश्मीर के श्रीनगर जिले में 79, बारामुला में 14, बडगाम में 37, पुलवामा में 21, कुपवाड़ा में 22, अंनतनाग में 44, बांदीपोरा में 11, गांदरबल में 13, कुलगाम में 18 व शोपियां में दो नए मामलों की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन
वहीं जीएमसी डोडा में एक, जीएमसी राजोरी में एक व जिला अस्पताल किश्तवाड़ में एक मरीज की मौत हुई है। कश्मीर में एसएमएचएस अस्पताल श्रीनगर में तीन, पुलवामा जिला अस्पताल में दो, कुलगाम जिला अस्पताल में एक और स्किम्स सोरा में एक मरीज की मौत हुई है। ऐसे में प्रदेश में कुल संक्रमितों का आंकड़ा 312156 पर पहुंच गया है। 300135 मरीज स्वस्थ हुए हैं और एक्टिव मामले 7759 रह गए हैं। जम्मू संभाग में 2876 और कश्मीर में 4883 सक्रिय मामले हैं। मरीजों की मौतों का आंकड़ा प्रदेश में 4262 हो गया हैं।
विज्ञापन