फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   corona

जम्मू जिले में एक माह से रोजाना आ रहे 100 से ज्यादा कोरोना के मामले

विज्ञापन
corona
जम्मू। प्रदेश में शनिवार को कोरोना संक्रमण के 455 नए मामले सामने आए और सात मरीजों की मौत हो गई। इसके साथ ही संक्रमितों का आंकड़ा 94785 पहुंच गया है। जम्मू जिले की बात करें तो पिछले एक महीने में 100 से ज्यादा मामले आ रहे हैं। शनिवार को 110 लोग संक्रमित मिले, 864 मरीज स्वस्थ भी हुए। प्रदेश में सक्रिय मामले 6419 हैं। वहीं कोरोना की दूसरी लहर की आशंका को देखते हुए जीएमसी अस्पताल में बेड से लेकर अन्य प्रबंध किए जा रहे हैं।
विज्ञापन

प्रदेश में शनिवार को कोरोना से जान गंवाने वाले सात मरीजों में से दो जम्मू संभाग और पांच कश्मीर संभाग के हैं। जिला स्तर पर बात करें तो जम्मू जिले में 110, राजोरी में सात, उधमपुर में सात, डोडा में एक, कठुआ में आठ, पुंछ में छह, सांबा में छह, किश्तवाड़ और रामबन में भी छह- छह और रियासी में चार नए मामले आए हैं। कश्मीर संभाग के जिलों में श्रीनगर में 124, बडगाम में 21, बारामुला में 60, पुलवामा में आठ, कुपवाड़ा में 41, अनंतनाग में दस, बांदीपोरा में नौ, गांदरबल में 16, कुलगाम में तीन और शोपियां में दो नए मामले आए हैं। शनिवार को स्वस्थ होने वाले 864 मरीजों में से 287 जम्मू संभाग और 577 कश्मीर संभाग से हैं।
विज्ञापन

जीएमसी की प्रिंसिपल डॉ. शशि सूदन के अनुसार कोरोना की दूसरी लहर की आशंका को देखते हुए जीएमसी में बेड समेत अन्य व्यवस्था को और मजबूत किया जा रहा है।
जीएमसी, एसएमजीएस और सुपर स्पेशेलिटी में कल से रूटीन के ऑपरेशन होंगेे
जम्मू। जीएमसी, एसएमजीएस और सुपर स्पेशेलिटी अस्पताल जम्मू में सोमवार से रूटीन के ऑपरेशनों को बहाल किया जाएगा। जीएमसी की प्रिंसिपल डॉ. शशि सूदन ने शनिवार को संबंधित अधिकारियों से बैठक कर रूटीन के ऑपरेशन दो नवंबर से बहाल करने के दिशा निर्देश जारी किए। उन्होंने गांधीनगर समेत अन्य संबंधित अस्पतालों के मेडिकल सुपरिंटेंडेंट से अपनी जरूरते बताने को कहा ताकि उन्हें समय पर पूरा किया जा सके । उन्होंने कहा कि एक सप्ताह में लिक्विड ऑक्सीजन प्लांट भी काम करना शुरू कर देगा। वहीं डॉ. शशि सूदन ने जीएमसी अस्पताल में भर्ती कोरोना मरीजों के वार्डों का दौरा कर उन्हें मिल रही सुविधाओं का जायजा भी लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉ. रेणु शर्मा को परिवार कल्याण और टीकाकरण निदेशक का अतिरिक्त कार्यभार
जम्मू। स्वास्थ्य सेवा निदेशक जम्मू डॉ. रेणु शर्मा ने शनिवार को परिवार कल्याण और टीकाकरण निदेशक का अतिरिक्त कार्यभार संभाल लिया। डॉ. चंद्र प्रकाश के रिटायर होने से परिवार कल्याण और टीकाकरण निदेशक का पद खाली हो गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed