फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   corona in jammu kashmir

कोरोना के मामलो में फिर उछाल, सात मरीजो की मौत

विज्ञापन
corona in jammu kashmir
जम्मू। प्रदेश में चार दिन बाद कोरोना संक्रमण के मामलों में रविवार को फिर बढ़ोतरी दर्ज हुई है। प्रदेश में पिछले 24 घंटे में 4615 नए मामले सामने आए। साथ ही सात मरीजों की मौत हो गई। मृतकों में चार जम्मू संभाग व तीन कश्मीर संभाग से हैं। हालांकि 6557 मरीज स्वस्थ भी हुए हैं और सक्रिय मामले 40270 रह गए हैं। पिछले चार दिन से संक्रमण में गिरावट आई थी। 25 जनवरी को सर्वाधिक 6570 संक्रमित मामले थे और उस दिन 74 हजार से ऊपर कोविड परीक्षण किए गए थे। इसी तरह 26 जनवरी को 79 हजार से ऊपर कोविड परीक्षण में 5606, 27 जनवरी को 61 हजार से ऊपर कोविड परीक्षण में 4959, 28 जनवरी को 4354 और शनिवार को 4175 मामले सामने आए थे।
विज्ञापन

जम्मू जिले में 826 नए मामलों की आधिकारिक पुष्टि हुई है। उधमपुर में 151, राजोरी में 45, डोडा में 133, कठुआ में 40, सांबा में 46, किश्तवाड़ में 59, पुंछ में 35, रामबन में 48 और रियासी में 18 नए मामले आए हैं।
विज्ञापन

कश्मीर संभाग में श्रीनगर में 889, बारामुला में 479, बडगाम में 663, पुलवामा में 69, कुपवाड़ा में 613, अनंतनाग में 243, बांदीपोरा में 21, गांदरबल में 46, कुलगाम में 159 और शोपिया में 31 नए मामले सामने आए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सक्रिय मामलों में कश्मीर में 29802 लोग संक्रमित हैं और जम्मू संभाग में 10468 मरीजों का उपचार चल रहा है। सबसे ज्यादा मरीज श्रीनगर जिले में हैं। यहां पर 12017 सक्रिय मामले हैं और दूसरे नंबर पर जम्मू जिले में 5672 मरीजों का उपचार चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed