फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   corona in jammu kashmir

कोरोना संक्रमण के 3499 नए मामले, छह मरीजों की मौत

विज्ञापन
corona in jammu kashmir
जम्मू। प्रदेश में पिछले 24 घंटों में कोरोना की तीसरी लहर में अब तक के सबसे ज्यादा 3499 नए मामलों की पुष्टि हुई है। छह मरीजों की मौत भी हुई है, इनमें तीन मरीज जम्मू संभाग व तीन कश्मीर संभाग से हैं। जम्मू संभाग में 1210 व कश्मीर संभाग में 2289 मामले आए हैं। हालांकि 470 मरीज स्वस्थ भी हुए हैं। प्रदेश में स्वस्थ होने वालों की तुलना में संक्रमितों की संख्या ज्यादा होने के चलते सक्रिय मामले बढ़कर 15883 हो गए हैं।
विज्ञापन

पिछले 24 घंटों में प्रदेश में 74593 कोरोना टेस्ट किए गए, इनमें 3499 लोग पाजिटिव पाए गए। जम्मू संभाग की बात करें तो जम्मू जिले 556, उधमपुर में 126, राजोरी में 39, डोडा में बीस, कठुआ में 163, सांबा में 112, किश्तवाड़ में बीस, पुंछ में 67, रामबन में 18 व रियासी में 89 नए मामले सामने आए हैं।
विज्ञापन

कश्मीर संभाग के श्रीनगर जिले में 614, बारामुला में 463, बडगाम में 404, पुलवामा में 94, कुपवाड़ा में 157, अनंतनाग में 230, बांदीपोरा में 106, गांदरबल में 27, कुलगाम में 127 व शोपियां में सात मामलो की पुष्टि हुई है। प्रदेश में सक्रिय 15883 नए मामलों में से जम्मू संभाग में 6589 व कश्मीर में 9294 संक्रमित मरीज हैं। वहीं मृतकों की संख्या बढ़कर 4567 पहुंच गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोरोना संक्रमित सात फीसदी मरीजों को ही तीसरी लहर में अस्पतालों में उपचार करवाने की अभी तक जरूरत पड़ी है। रविवार तक के सरकारी आंकड़ों के अनुसार प्रदेश के कोरोना समर्पित अस्पतालों में कोविड मरीजों के लिए 4794 बिस्तर की व्यवस्था की गई है। अभी तक 337 बिस्तरों पर ही मरीज भर्ती हैं। जीएमसी जम्मू की प्रिंसिपल डॉ. शशि सूदन शर्मा का कहना है कि हल्के लक्षण वाले मरीज घर पर ही आइसलोशन में रहकर उपचार कर स्वस्थ हो रहे हैं। जिन मरीजों को सांस लेने संबंधी या अन्य समस्याएं आ रही हैं। वह ही अस्पतालों में पहुंच रहे हैं। अस्पतालों में मरीजों के उपचार के लिए हर तरह की स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed