{"_id":"61d4af07abcc8f405c5981f5","slug":"corona-in-jammu-kashmir-jammu-city-news-jmu251260031","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रदेश में दूसरे दिन 49777 किशोरों का टीकाकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रदेश में दूसरे दिन 49777 किशोरों का टीकाकरण
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू। जम्मू-कश्मीर में ओमिक्रॉन के खतरे के बीच कोविड टीकाकरण को बढ़ावा दिया गया है। प्रदेश में मंगलवार को दूसरे दिन 15 से 18 आयु वर्ग में 49777 किशोरों का टीकाकरण किया गया। इसमें जिला जम्मू में सर्वाधिक 11453 किशोरों को टीकाकरण की पहली खुराक दी गई। वहीं, 18 से अधिक आयु वर्ग में अनुमानित (करीब 94 लाख) आबादी पर दोनों टीकों की खुराक में 98.24 फीसदी लक्ष्य को हासिल कर लिया है। जिला सांबा, रियासी, रामबन, पुंछ, राजोरी, बांदीपोरा, बडगाम, पुलवामा, कुलगाम और अनंतनाग में सौ फीसदी लक्ष्य को हासिल किया गया है।
15 से 18 आयु वर्ग की पहली टीके की खुराक में मंगलवार को अनंतनाग में 6180, कुलगाम में 817, शोपिया में 1923, पुलवामा में 1085, श्रीनगर में 979, बडगाम में 825, बारामुला में 1730, कुपवाड़ा में 2200, बांदीपोरा में 479, गांदरबल में 1256, उधमपुर में 4954, राजोरी में 2157, कठुआ में 4037, पुंछ में 1839, रामबन में 1543, डोडा में 1870, किश्तवाड़ में 135, रियासी में 1177 और सांबा में 3138 बच्चों का टीकाकरण किया गया है। 18 से अधिक आयु वर्ग में अगले कुछ दिन में सौ फीसदी लक्ष्य को हासिल करने की योजना है।
खराब मौसम बन सकता है चुनौती
जम्मू और कश्मीर संभाग में आगामी दिनों में खराब मौसम 15 से 18 आयु वर्ग के टीकाकरण अभियान के लिए चुनौती बन सकता है। खासतौर पर बर्फबारी प्रभावित क्षेत्रों में अधिक मौसम खराब होने की सूरत में टीकाकरण अभियान को आगे बढ़ाना मुश्किल होगा। मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर ने प्रदेश के कुछ हिस्सों में भारी बर्फबारी की चेतावनी दी है। हालांकि स्वास्थ्य विभाग का दावा है कि अधिकतर जिलों में प्राइमरी स्तर पर पर्याप्त टीकों की उपलब्धता है। पिछले दो दिन से प्रतिदिन करीब पचास हजार बच्चों का टीकाकरण किया जा रहा है। परिवार व स्वास्थ्य कल्याण विभाग के डीजी डा. सलीम उर रहमान के अनुसार प्रदेश के सभी जिलों में टीकों की उपलब्धता करवाई गई है। आगामी मौसम पर ध्यान रखा जा रहा है। इसमें जरूरत पड़ने पर संबंधित जिलों से आसपास के जिलों में टीकों की खुराक उपलब्ध करवा दी जाएगी।