{"_id":"614b8de88ebc3e5d21379e1d","slug":"corona-in-jammu-kashmir-jammu-city-news-jmu2442278196","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोविड में उछाल, प्रदेश में 204 नए संक्रमित मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोविड में उछाल, प्रदेश में 204 नए संक्रमित मिले
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू। अनलॉक गतिविधियां बढ़ने से जम्मू कश्मीर में कोविड की तीसरी लहर का खतरा बढ़ने लगा है। प्रदेश में कई हफ्तों बाद बुधवार को 204 नए संक्रमित मिले, जिसमें 29 यात्री हैं। कई दिन शांत रहने के बाद जिला रियासी में 28 यात्री संक्रमित मिले। राजधानी श्रीनगर में भी सर्वाधिक मामलों का आना जारी है और यहां सर्वाधिक 80 मामले मिले। चिंता यह है कि श्रीनगर में दैनिक आधार पर मिल रहे संक्रमित मामलों में अधिकांश स्थानीय स्तर के हैं। बारामुला और बडगाम में भी संक्रमण का धीरे धीरे प्रसार हो रहा है। राहत यह है कि पिछले चौबीस घंटे में प्रदेश में किसी संक्रमित मरीज की मौत नहीं हुई है। कोविड विशेषज्ञों के अनुसार अक्तूबर माह में कोविड संक्रमित मामलों में बढ़ोतरी हो सकती है।
सार्वजनिक स्थलों पर कोविड प्रोटोकाल का सिर्फ कागजों में ही पालन दिखाया जा रहा है। बाजारों में एक बड़ी आबादी बिना मास्क के घूम रही है। कहीं भी सामाजिक दूरी का पालन नहीं किया जा रहा है। दुकानदारों के साथ ग्राहक भी कोविड एसओपी को लेकर लापरवाह दिख रहे हैं। जीएमसी के माइक्रोबायोलाजी विभाग के एसोसिएट प्रोफेसर डा. संदीप डोगरा का कहना है कि कोविड प्रोटोकाल को नजरअंदाज करना पूरे समाज के लिए खतरा हो सकता है। कोविड टीकाकरण में भले ही तेजी लाई गई है, लेकिन इसके साथ कोविड एसओपी का पालन करना बेहद जरूरी है। प्रदेश के कई जिलों में निरंतर अधिक संक्रमित मामले मिल रहे हैं, जिससे अन्य जिलों में संक्रमण का प्रसार बढ़ सकता है। इसके लिए सार्वजनिक स्थलों पर कोविड एसओपी को सुनिश्चित बनाया जाना जरूरी है। इस बीच बारामुला में 14, बड़गाम में 28 और गांदरबल में 14 नए संक्रमित मामले मिले। जिला रामबन को छोड़कर बाकी सभी जिलों में संक्रमित मामले मिले हैं, जबकि पिछले कुछ हफ्ते पहले तक कई जिलों में दैनिक आधार पर संक्रमित मामले नहीं मिल रहे थे। जम्मू संभाग के सभी दस जिलों प्रत्येक में दस से कम मामले मिले हैं। जिला जम्मू में 4 संक्रमित मामले मिले। वर्तमान में प्रदेश में 1536 मामले सक्रिय हैं, इसमें कश्मीर संभाग से 1290 मामले हैं।
-----------
प्रदेश में 122594 को टीकाकरण
जम्मू कश्मीर में बुधवार को 18 से अधिक आयु वर्ग में 122594 लोगों को कोविड टीकाकरण किया गया। इसमें पहली खुराक में 59149 और दूसरी खुराक में 63445 लोगों को टीकाकरण किया गया। इस वर्ग में अब तक 9608254 लोगों को टीकाकरण किया जा चुका है, जो अनुमानित आबादी पर 78.88 फीसदी है। अब तक फ्रंट लाइन, हेल्थ केयर और 18 से अधिक आयु वर्ग में 10375599 लोगों का टीकाकरण किया जा चुका है।