{"_id":"614790498ebc3e5b751c70ae","slug":"corona-in-jammu-kashmir-jammu-city-news-jmu2440070193","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीर में 168 संक्रमित, 92 श्रीनगर से","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीर में 168 संक्रमित, 92 श्रीनगर से
विज्ञापन
जम्मू। राजधानी श्रीनगर में कोविड संक्रमण का प्रसार जारी है। जम्मू कश्मीर में रविवार को 168 नए कोविड संक्रमित मामले मिले, जिसमें श्रीनगर से ही 92 मामले हैं। इसमें लगभग मामले स्थानीय स्तर के हैं, यानी सामुदायिक स्तर पर प्रसार हो रहा है। इसके साथ बारामुला में 12, बड़गाम में 20 और गांदरबल में 12 मामले मिले हैं। कश्मीर के कई जिलों में बन रहे माइक्रोकंटेनमेंट जोन ने भी चिंताएं बढ़ा दी हैं। राहत यह रही कि पिछले चौबीस घंटे में प्रदेश में कोई संक्रमित मरीज की मौत नहीं हुई है।
प्रदेश में जिला रियासी, रामबन, पुंछ, किश्तवाड़, कठुआ, उधमपुर, शोपियां और कुलगाम में कोई संक्रमित मामला नहीं मिला है। जिला जम्मू में 5 संक्रमित मामले मिले हैं। प्रदेश में सक्रिय मामलों का आंकड़ा बढ़कर 1493 पहुंच गया है, इनमें कश्मीर संभाग से 1266 मामले हैं।
87260 लोगों को टीकाकरण
जम्मू कश्मीर में कोविड टीकाकरण अभियान को गति देते हुए रविवार अवकाश वाले दिन भी टीकाकरण किया गया। रविवार को 18 से अधिक आयु वर्ग में 87260 लोगों का टीकाकरण किया गया, जिसमें पहली खुराक में 40920 और दूसरी खुराक में 46340 लोग शामिल हैं। इस वर्ग में अब तक 9314004 लोगों का टीकाकरण किया जा चुका है, जो अनुमानित आबादी में 77.31 फीसदी है। अब तक फ्रंट लाइन वर्कर, हेल्थ केयर वर्कर और 18 से अधिक आयु वर्ग में 10074221 लोगों का टीकाकरण किया जा चुका है। आगामी दिनों में खुराक की डोज बढ़ने से टीकाकरण की रफ्तार बढ़ाई जाएगी।