फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   corona in jammu kashmir

बिना मास्क घूमने वाले 150 से ज्यादा लोग पकड़े, टेस्ट करवाने के बाद छोड़े

विज्ञापन
corona in jammu kashmir
जम्मू। कोरोना संक्रमण का ग्राफ घटने के बाद लोग भी बेपरवाह हो गए हैं। पुलिस भी अब सख्ती पर उतर आई है। शालामार में पुलिस ने बिना मास्क घूमने वाले 150 से ज्यादा लोगों को पकड़ा और उनके कोरोना टेस्ट करवाए। पुलिस ने यहां नाका लगाया था। साथ ही टेस्टिंग की भी सुविधा थी। इस दौरान पुलिस और लोगों में बहस भी होती रही, लेकिन पुलिस ने टेस्ट करवाने के बाद ही लोगों को जाने दिया।
विज्ञापन

जानकारी अनुसार शालामार में कई लोग बिना मास्क के घूम रहे थे। कुछ ने सिर्फ दिखावे के लिए मुंह में मास्क लटका रखा था। वहीं कई वाहन चालक भी बिना मास्क के पकड़े गए। पुलिस ने सभी को कतारों में खड़ा कर उनके टेस्ट करवाए। इस दौरान लंबी कतारें लगी रहीं।
विज्ञापन

मेटाडोर में भी सवारियां तोड़ रहीं नियम
मेटाडोर में भी सवारियां प्रोटोकॉल का उल्लंघन कर रही हैं। लोग भी कोरोना काल से पहले की तरह बेपरवाह होकर बसों में सफर कर रहे हैं। गर्मी से बचने के लिए लोग अपने मास्क उतार दे रहे हैं। हालांकि नाकों पर पुलिस ने मेटाडोर को रोककर लोगों को प्रोटोकॉल का पालन करने की अपील की। इस दौरान चालान तो नहीं काटे गए, लेकिन चेतावनी देकर छोड़ा गया। इस दौरान भी पुलिस और लोगों के बीच बहस होती रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

नावाबाद थाने के बाद भी लगा टेस्टिंग शिविर
नवाबाद थाने के बाहर भी कोरोना टेस्टिंग शिविर लगाया गया था। यहां भी पुलिस तैनात रही। बिना मास्क घूमने वालों के जबरन टेस्ट कराए गए। संक्रमण की रोकथाम के लिए स्वास्थ्य विभाग और पुलिस मिलकर काम कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed