{"_id":"60dcd1a38ebc3e9e7e55858d","slug":"corona-in-jammu-kashmir-jammu-city-news-jmu2384995183","type":"story","status":"publish","title_hn":"दस जिलों में आरटी पीसीआर टेस्टिंग बढ़ाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दस जिलों में आरटी पीसीआर टेस्टिंग बढ़ाई
विज्ञापन
जम्मू। जम्मू-कश्मीर में कोविड की तीसरी लहर की आशंका के मद्देनजर जम्मू संभाग के दस जिलों में कोविड आरटी-पीसीआर टेस्टिंग क्षमता को बढ़ाया गया है। इसमें संभाग में दैनिक आधार पर 5500 टेस्ट करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। कई जिलों में टेस्टिंग का विस्तार हुआ है। जिला जम्मू और कठुआ में टेस्टिंग की क्षमता को अधिक बढ़ाया गया है। इसका उद्देश्य प्रवेश द्वार लखनपुर और जम्मू में रेलवे स्टेशन और एयरपोर्ट पर संक्रमण मामलों की समय पर पहचान करना है। बताया जा रहा है कि कोरोना के नए स्वरूप के चलते भी आरटी-पीसीआर टेस्ट की क्षमता को बढ़ाया गया है।
मंडलायुक्त जम्मू के दिशा निर्देशों पर जम्मू संभाग के दस जिलों में आरटी पीसीआर कोविड टेस्टिंग क्षमता को बढ़ाया गया है। आदेश के मुताबिक जिला रामबन, पुंछ, रियासी, सांबा और जम्मू जिले के आरटी-पीसीआर सैंपल को सैंपल कोलेक्शन केंद्र साइकाइटरी अस्पताल जम्मू में भेजा जाएगा, जिसके बाद उन्हें आईआईआईएम और जीएमसी जम्मू की माइक्रोबायोलाजी लेबोरेटरी में जांच के लिए भेजा जाएगा। संभाग के अन्य जिले संबंधित मेडिकल कालेजों में सैंपल को भेजेंगे। शेड्यूल के मुताबिक डोडा में संशोधित आरटीपीसीआर सैंपल में अब प्रतिदिन 300 सैंपल और किश्तवाड़ में 200 सैंपल लेने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है और सैंपल की जांच के लिए जीएमसी डोडा में भेजा जाएगा। राजोरी में 500 दैनिक सैंपल को जीएमसी राजोरी, पुंछ में 400 सैंपल को आईआईआईएम जम्मू, कठुआ में 800 सैंपल को जीएमसी कठुआ, उधमपुर में 500 सैंपल को सीएच उधमपुर में भेजा जाएगा। इसी तरह सांबा में 400, रियासी में 400, रामबन में 300, जम्मू में 800 (रेलवे और एयरपोर्ट के सैंपल को छोड़कर), जम्मू (रेलवे व एयरपोर्ट) पर 400, जीएमसी आइसोलेशन वार्ड में 500 सैंपल को एमसीएच और जीएमसी जम्मू में भेजा जाएगा।