फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   corona in jammu kashmir

प्रदेश में कोरोना से 5 और ने तोड़ा दम, 525 नए संक्रमित

विज्ञापन
corona in jammu kashmir
जम्मू। जम्मू-कश्मीर में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा एक लाख के करीब पहुंच गया है। प्रदेश में शनिवार को कोरोना के 525 नए संक्रमित मामले सामने आए हैं। इनमें जम्मू संभाग से 208 और कश्मीर संभाग से 324 नए मामले हैं। इसके अलावा पांच कोरोना संक्रमितों की मौत भी हो गई। मृतकों में चार कश्मीर संभाग से हैं, जबकि एक व्यक्ति जम्मू संभाग का है। कुल मिलाकर कोरोना संक्रमण का अब तक आंकड़ा एक लाख के करीब यानी 98,337 पर पहुंच गया है। हालांकि पूरे प्रदेश में वर्तमान में 5584 मामले ही सक्रिय हैं।
विज्ञापन

इसके अलावा शनिवार को प्रदेश में 688 संक्रमित स्वस्थ होकर घर लौट गए हैं। इनमें जम्मू संभाग से 254 और कश्मीर संभाग से 434 मरीज शामिल हैं। वहीं, जिला स्तर पर जम्मू में 96, राजोरी में 15, उधमपुर में 38, डोडा में 3, कठुआ में 5, पुंछ में 7, सांबा से 3, किश्तवाड़ में 18, रामबन में 19 और रियासी से 4 और कोरोना संक्रमित शनिवार सायं पांच बजे तक सामने आए। वहीं, कश्मीर संभाग के जिलों में श्रीनगर में 132, बारामूला में 44, बड़गाम में 43, पुलवामा में 15, कुपवाड़ा में 44, अनंतनाग में 7, बांदीपोरा में 9, गांदरबल में 24, कुलगाम और शोपियां में 3-3 संक्रमित सामने आए हैं। वहीं, जम्मू संभाग में 1510 और कश्मीर संभाग में 4074 मामले सक्रिय हैं। 1528 मरीजों की जम्मू कश्मीर में कोरोना के संक्रमण से अब तक मौत हो चुकी है। राहत भरी बात यह है कि 91,225 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed