{"_id":"607ff7878ebc3e8d2c632a83","slug":"corona-in-jammu-and-kashmir-this-time-there-is-no-problem-in-online-studies-because-of-having-4g-internet-services","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीर में कोरोना: इस बार 4जी इंटरनेट होने से ऑनलाइन पढ़ाई में नहीं आ रही दिक्कत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीर में कोरोना: इस बार 4जी इंटरनेट होने से ऑनलाइन पढ़ाई में नहीं आ रही दिक्कत
Wed, 21 Apr 2021 03:29 PM IST
करिश्मा चिब
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: करिश्मा चिब
Updated Wed, 21 Apr 2021 03:29 PM IST
सार
कोरोना महामारी में जम्मू के विश्वविद्यालयों, कॉलेजों में ऑनलाइन कक्षाएं जारीं हैं। इस बार 4 जी इंटरनेट सेवा से विद्यार्थियों को थोड़ी राहत मिली है।
विज्ञापन
online class
- फोटो : पीटीआई
विस्तार
कोरोना महमारी के चलते जम्मू-कश्मीर के विश्वविद्यालयों, कॉलेजों में ऑनलाइन मोड से पढ़ाई जारी है, लेकिन इस बार पिछली बार की तरह विद्यार्थियों को तकनीकी समस्या से नहीं जूझना पड़ रहा है। पिछले साल लॉकडाउन के दौरान 2 जी के चलते विद्यार्थियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा था।
विज्ञापन
इस बार 4जी इंटरनेट चलने से राहत मिली है। विद्यार्थी घर बैठे भी अच्छे से पढ़ाई कर पा रहे हैं। जम्मू विश्वविद्यालय के डीन स्टूडेंट वेलफेयर प्रोफे सर प्रकाश ने कहा कि सभी विभाग में ऑनलाइन मोड से कक्षाएं चल रही हैं। प्रशासन के निर्देशानुसार सीमित संख्या में स्टाफ विश्वविद्यालय में आ रहा है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें- जम्मू-कश्मीर में अब तक 14 फीसदी आबादी को ही लगी कोरोना वैक्सीन, हो रही वैक्सीन केंद्र बढ़ाने की तैयारी
विज्ञापन
एमएएम पीजी कॉलेज के प्रिंसिपल सुनील उपल ने कहा कि पढ़ाई ऑनलाइन जारी है। जूम एप, गूगल मीट इत्यादि के माध्यम से छात्रों को पढ़ाया जा रहा है। इस बार 4जी इंटरनेट होने से तकनीकी समस्या ज्यादा नहीं है। प्रदेश के कुछ कॉलेजों में छात्रों की हाजरी भी ऑनलाइन मोड से लग रही है।