फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Corona Curfew imposed in all 20 districts of J&K extended further by 7 days

जम्मू-कश्मीर: कोरोना पर काबू पाने के लिए बढ़ाया गया लॉकडाउन, जानिए कब तक रहेगा प्रभावी

Sun, 09 May 2021 02:29 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: प्रशांत कुमार Updated Sun, 09 May 2021 02:29 PM IST
सार

प्रदेश में कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए लगाए गए लॉकडाउन को आगे बढ़ा दिया गया है। 

विज्ञापन
Corona Curfew imposed in all 20 districts of J&K extended further by 7 days
जम्मू-कश्मीर में लॉकडाउन - फोटो : बासित जरगर

विस्तार

जम्मू-कश्मीर में संक्रमण तेजी से फैल रहा है। सभी जिले संक्रमण की चपेट में हैं। इस पर काबू पाने के लिए प्रदेश के सभी 20 जिलों में लगाए गए कोरोना कर्फ्यू(लॉकडाउन) को 17 मई सुबह सात बजे तक और बढ़ा दिया गया है। आवश्यक सेवाओं को छोड़कर कर्फ्यू में सख्ती बरती जाएगी। इसके साथ ही शादी समारोह में अब 25 लोग ही शामिल हो सकेंगे।

विज्ञापन

 

ये भी पढ़ें- हैरान रह जाएंगे: वैक्सीन लगी ही नहीं सर्टिफिकेट घर पहुंच गया, इस मामले में तो हद ही हो गई

ये भी पढ़ें- जम्मू-कश्मीर: लॉकडाउन के बीच बढ़े फल-सब्जियों के दाम, आम आदमी के लिए फल खरीदना मुश्किल    

कोरोना के तेजी से बढ़ रहे संक्रमण के बीच राहत भरी खबर भी है। यहां जिस तेजी के साथ मरीज बढ़ रहे हैं उतने ही तेजी से लोग कोरोना के खिलाफ जंग भी जीत रहे हैं। मई के पहले सात दिन में 58 फीसदी लोगों ने कोरोना को मात देने में सफलता पाई है। 

स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों का कहना है कि कोरोना से निपटने के पर्याप्त इंतजाम किए जा रहे हैं। कोरोना से जंग जीतने वालों की लगातार संख्या बढ़ रही है। इसलिए बहुत अधिक घबराने की जरूरत नहीं है।

पिछले तीन दिनों से इसमें उतार-चढ़ाव हो रहा है, लेकिन यह संख्या 50 फीसदी से ऊपर ही है। सरकार की ओर से ऑक्सीजन समर्पित बेड भी बढ़ाए जा रहे हैं। अस्पतालों में ऑक्सीजन प्लांट स्थापित हो रहे हैं। स्वास्थ्य ढांचे की मजबूती के लिए लगातार प्रयास हो रहे हैं।

प्रमुख सचिव अटल डुल्लू का कहना है कि राहत की बात है कि स्वस्थ होने वाले मरीजों की संख्या अधिक है। सभी कोविड अस्पतालों में पर्याप्त चिकित्सा सुविधा तथा ऑक्सीजन है। ऑक्सीजन की कोई कमी नहीं है। साथ ही बेड भी उपलब्ध हैं। 
 

तिथि रिकवरी मरीज प्रतिशत
01 मई 1801 3832 46.99
02 मई 1453 3530 41.16
03 मई 1536 3733 41.14
04 मई 1878 4505 41.68
05 मई 2338 4716 49.57
06 मई 2836 4926 57.27
07 मई 2752 5443 50.56

कोविड पॉजिटिव टेस्ट रिपोर्ट नहीं जरूरी
इस बीच जम्मू-कश्मीर सरकार ने कहा है कि किसी कोविड स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती होने के लिए कोविड पॉजिटिव टेस्ट रिपोर्ट की आवश्यकता नहीं है। हां अगर किसी को कोरोना का संदेह है तो उसे उसी तरह के वार्ड में भर्ती किया जाएगा। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed