फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Corona curfew for 34 hours in Jammu and Kashmir vaccination for people in age group 18 to 45 years will be cost free

ध्यान दें: जम्मू-कश्मीर में 34 घंटे के कर्फ्यू का एलान, इस आयु वर्ग के लिए मुफ्त होगा टीकाकरण

Sat, 24 Apr 2021 06:12 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: प्रशांत कुमार Updated Sat, 24 Apr 2021 06:12 PM IST
सार

जम्मू-कश्मीर में तेज होती कोरोना की रफ्तार पर काबू पाने के लिए उप-राज्यपाल द्वारा दो आदेश जारी किए गए हैं। जिसमें 34 घंटे का कर्फ्यू और 18 से 45 आयु वर्ग के लिए मुफ्त टीकाकरण का एलान किया गया है।

विज्ञापन
Corona curfew for 34 hours in Jammu and Kashmir vaccination for people in age group 18 to 45 years will be cost free
उप-राज्यपाल मनोज सिन्हा - फोटो : @manojsinha_

विस्तार

जम्मू-कश्मीर में कोरोना से गंभीर होती स्थिति को देखते हुए 34 घंटे का कोरोना कर्फ्यू लगाया गया है। कर्फ्यू शनिवार शाम आठ बजे से सोमवार की सुबह छह बजे तक रहेगा। इसमें आवश्यक और आपातकालीन सेवाओं को बाहर रखा गया है। इस दौरान सभी बाजार और व्यवसायिक प्रतिष्ठान बंद रहेंगे। इससे पहले सप्ताह के अन्य दिनों में रात 10 बजे से सुबह 6 बजे तक रात्रि कर्फ्यू जारी है। उप राज्यपाल कार्यालय की ओर से ट्वीट कर इस फैसले की जानकारी दी गई। 

विज्ञापन


ट्वीट में कहा गया है कि कर्फ्यू के दौरान आम लोगों की आवाजाही को प्रतिबंधित किया गया है। इससे आवश्यक सेवाओं से जुड़ी गतिविधियों को ही अनुमति दी जाएगी। एक अन्य ट्वीट में कहा गया कि एक मई से 18 से 45 साल की आयु के युवाओं को मुफ्त में टीका लगेगा। इस पर आने वाला पूरा खर्च प्रदेश सरकार वहन करेगी। स्वास्थ्य विभाग सुविधाएं मुहैया कराने के लिए एक पैनल का गठन करेगी। 
विज्ञापन


उप राज्यपाल ने ऑक्सीजन आपूर्ति व बेड की ली जानकारी
राजभवन में उप राज्यपाल मनोज सिन्हा की अध्यक्षता में हुई बैठक में उप राज्यपाल ने कहा कि 18 साल से ऊपर के युवाओं को मुफ्त में वैक्सीन देना सरकार की प्रतिबद्धता है। उन्होंने अधिकारियों को टीकाकरण अभियान के लिए योजना बनाने के निर्देश दिए ताकि प्रभावी ढंग से टीकाकरण हो सके। उन्होंने वैक्सीन, ऑक्सीजन आपूर्ति, बेड की उपलब्धता और अन्य आपातकालीन सेवाओं की जानकारी हासिल की। अधिकारियों को संवेदनशील रहते हुए कोरोना संक्रमण का प्रसार रोकने के लिए सचेत रहने को कहा। 
विज्ञापन
विज्ञापन



ये भी पढ़ें- पीपीई किट पहन लूटी बैंक: पुलिस के हाथ लगी कार और राइफल, इस तरह अंजाम दी गई थी वारदात 

कर्फ्यू से शादियों को रखा गया बाहर

कोरोना कर्फ्यू से आवश्यक व आपातकालीन सेवाओं को मुक्त रखा गया है। इसके साथ ही तय संख्या के साथ पूर्व निर्धारित शादियों को भी इससे बाहर रखा गया है। जरूरत पड़ने पर संबंधित डीसी शादी कार्ड और पहचान पत्र के आधार पर पास जारी करेंगे। 

तकनीकी प्रशिक्षण संस्थान 15 मई तक बंद
आपदा प्रबंधन विभाग की ओर से कोरोना कर्फ्यू के संबंध में जारी आदेश में कहा गया है कि स्किल डेवलपमेंट तथा तकनीकी शिक्षा के अधीन आने वाले तकनीकी प्रशिक्षण संस्थान भी 15 मई तक बंद रहेेंगे। ऑनलाइन कक्षाएं चलाई जा सकेंगी। 

शिक्षण संस्थानों में 50 फीसदी स्टाफ की ही उपस्थिति
स्कूल, कॉलेज, विश्वविद्यालय व तकनीकी संस्थानों के बंद रहने तक 50 फीसदी स्टाफ ही उपस्थित रह सकेंगे। सभी विभागाध्यक्ष रोस्टर के आधार पर इसका अनुपालन सुनिश्चित कराएं। ऐसे कर्मचारी जिनकी सेवाएं डीसी की ओर से जरूरी समझी जाएगी वे इस आदेश के दायरे से बाहर होंगे। 
 

पैरा मेडिकल परीक्षाएं स्थगित

पैरा मेडिकल परीक्षाओं को स्थगित कर दिया गया है। जेएंडके पैरा मेडिकल काउंसिल मेडिकल कालेज जम्मू की प्रधान (प्रिंसिपल/डीन) डॉ. शशि सूदन की ओर से जारी आदेश में बताया गया है कि 25 व 26 अप्रैल और दो व तीन मई को होने वाली परीक्षाएं स्थगित कर दी गई हैं। काउंसिल के कंट्रोलर परीक्षा जम्मू व कश्मीर की सिफारिशों के आधार पर कोविड परिस्थितियों और यात्री वाहनों के बंद रहने के कारण सैद्धांतिक परीक्षा जीएनएम (रेगुलर व आईएनसी), पार्ट 1-2, लेटरल एंट्री पार्ट 2 (न्यू कोर्स) पेपर 3 व 4 की परीक्षाओं को अगले आदेश तक स्थगित किया गया है। सैद्धांतिक परीक्षा की तिथियों के लिए अलग से आदेश जारी किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed