फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Corona Control in Ladakh But the situation in Jammu and Kashmir again becomes uncontrollable

कोरोनाः लद्दाख में काबू ...लेकिन जम्मू-कश्मीर में फिर बेकाबू होने लगे हालात

Fri, 17 Jul 2020 12:56 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Fri, 17 Jul 2020 12:56 AM IST
विज्ञापन
Corona Control in Ladakh But the situation in Jammu and Kashmir again becomes uncontrollable
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

कोरोना महामारी पर नियंत्रण को लेकर केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख जहां देश भर में सबसे बेहतर प्रदर्शन कर रहा है, वहीं जम्मू-कश्मीर में मौतों का सिलसिला तेज होने से चिंताएं उभर रही हैं। दोनों ही प्रदेशों में लगभग एक साथ ही कोरोना ने दस्तक दी थी। लद्दाख में 7 मार्च को पहला मामला रिपोर्ट हुआ था जबकि जम्मू-कश्मीर में 9 मार्च को।

विज्ञापन


 लद्दाख में अब तक करीब साढ़े ग्यारह सौ मामले रिपोर्ट हो चुके हैं, लेकिन लद्दाख प्रशासन की व्यवस्था ने मौत के आंकड़े को एक तक ही सीमित कर दिया है। इधर, जम्मू-कश्मीर में 16 जुलाई तक कोरोना संक्रमण से 223 लोगों की मौत हो चुकी थी। सबसे चिंताजनक बात ये है कि मौतों का आंकड़ा 30 मई तक 102 था। 
विज्ञापन


यानी जुलाई माह के पहले पखवाड़े में 122 लोग कोरोना संक्रमण से जान गंवा चुके हैं। जम्मू समेत प्रदेश के कई इलाके रेड जोन बन गए हैं। खासकर कश्मीर संभाग के कुछ जिले तो लॉकडाउन जैसी पाबंदियों में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


अभावों में भी टाल रहे संकट
आबादी के लिहाज से बेहद छोटा होने के बावजूद लद्दाख में कोरोना महामारी के दौरान 21 हजार से ज्यादा लोग विदेश और बाहरी राज्यों से आए। टेस्टिंग करने पर तेजी से मामले सामने आए, लेकिन वर्तमान में 85 फीसदी संक्रमित ठीक होकर घर लौट चुके हैं। सुविधाओं के भारी अभाव में भी लद्दाख में कोरोना से मृत्यु दर 0.09 प्रतिशत है जो देशभर में सबसे कम है।

ज्यादा सुविधाओं में भी मृत्यु दर बढ़ी
जम्मू-कश्मीर में 12 हजार से ज्यादा लोग संक्रमित हो चुके हैं। मौतों का आंकड़ा दो सौ पार जा चुका है। लगभग 55 फीसदी संक्रमित कोरोना को मात दे चुके हैं। लद्दाख में स्वास्थ्य सुविधाओं के अभाव में ज्यादातर संक्रमितों को घर पर आइसोलेट किया गया है, लेकिन जम्मू-कश्मीर में संक्रमित अस्पताल में शिफ्ट हो रहे हैं। फिर भी कोरोना से मृत्यु दर 1.7 प्रतिशत के आसपास है।


प्रदेश में सबसे अधिक श्रीनगर प्रभावित 
जम्मू कश्मीर में कोरोना संक्रमण से सबसे अधिक ग्रीष्मकालीन राजधानी श्रीनगर प्रभावित है। यहां चिंता की बात यह है कि सर्वाधिक संक्रमित मामले स्थानीय स्तर पर आ रहे हैं। इसमें सामुदायिक संक्रमण की भी आशंका है। जिले में अब तक 55 लोगों ने कोरोना संक्रमण के कारण दम तोड़ दिया है। कुल 2345 पाजिटिव मामलों में मौजूदा 1724 मामले सक्रिय हैं। इसके अलावा बारामुला दूसरे नंबर पर है और यहां 774 सक्रिय मामलों के साथ 48 लोगों की मौत हो चुकी है। कुलगाम में 23, शोपियां, अनंतनाग में 17-17, कुपवाड़ा में 13, पुलवामा में 8, बड़गाम में 16, बांदीपोरा में 3, गांदरबल में 4 लोगों की कोरोना संक्रमण के कारण मौत हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed