Corona Case Jammu Kashmir: प्रदेश के तीन जिलों में कोई नया केस नहीं, चौबीस घंटे में सिर्फ 232 लोग संक्रमित
प्रदेश में कोरोना संक्रमण की तीसरी रफ्तार बेहद कम हो गई है। कई जिलों में 100 से कम केस सामने आ रहे हैं। जम्मू जिले में 85 मामले सामने आए।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जम्मू-कश्मीर में कोरोना की तीसरी लहर में गिरावट जारी है। प्रदेश में को जिला रियासी, शोपियां और पुलवामा में दैनिक आधार पर कोई नया संक्रमित मामला नहीं मिला, जो राहत की बात है। हालांकि अभी एहतियात बरतने की जरूरत है। प्रदेश के सभी जिलों प्रत्येक में सौ से कम नए मामले मिल रहे हैं। कई जिलों में यह दैनिक आंकड़ा पांच से कम आ गया है।
कोरोना के 232 नए संक्रमित मामले सामने आए
वीरवार को जम्मू कश्मीर में कोरोना के 232 नए संक्रमित मामले सामने आए हैं, राहत की बात है कि बीते 24 घंटे में किसी भी मरीज की जान नहीं गई है। जिला पुंछ, किश्तवाड़, सांबा, कठुआ, उधमपुर, कुलगाम, गांदरबल, बांदीपोरा, अनंतनाग में पांच से कम नए मामले मिले हैं।
श्रीनगर में 40, डोडा में 29 और रामबन में 31 नए संक्रमित
जिला जम्मू में पांच यात्रियों समेत सर्वाधिक 85 नए संक्रमित मामले मिले हैं। श्रीनगर में 40, डोडा में 29 और रामबन में 31 नए संक्रमित हुए हैं। प्रदेश में वर्तमान में सक्रिय मामले घटकर 2978 पहुंच गए हैं। प्रदेश में कुल 5038 कोविड समर्पित बिस्तरों पर 1.8 फीसदी से 91 मरीज भर्ती हैं। 937 संक्रमित मरीज रिकवर हुए हैं।