फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   corona case four doctors of gandhinagar hospital in jammu infected, operation postponed

corona case: जम्मू में गांधीनगर अस्पताल के चार डॉक्टर संक्रमित, ऑपरेशन टले

Fri, 19 Nov 2021 03:11 PM IST
विमल शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: विमल शर्मा Updated Fri, 19 Nov 2021 03:11 PM IST
सार

कश्मीर के बाद कोविड संक्रमण जम्मू में भी पांव पसार रहा है। शहर के गांधीनगर अस्पताल में चार सर्जन डॉक्टरों के संक्रमित मिलने के बाद ऑपरेशन टाल दिए गए हैं।

विज्ञापन
corona case four doctors of gandhinagar hospital in jammu infected, operation postponed
corona cases of jammu kashmir - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कश्मीर के बाद कोविड संक्रमण जम्मू में भी पांव पसार रहा है। शहर के गांधीनगर अस्पताल में चार सर्जन डॉक्टरों के संक्रमित मिलने के बाद ऑपरेशन टाल दिए गए हैं। स्वास्थ्य विभाग की ओर से एक सर्जन वैकल्पिक व्यवस्था में भेजा गया है, लेकिन इतने सर्जनों के संक्रमित होने से अभी आपरेशन प्रक्रिया शुरू करना मुश्किल है। इस बीच वीरवार को अस्पताल में बंद पड़े टीकाकरण केंद्र को बहाल कर दिया गया है। 

विज्ञापन


अस्पताल में चार डाक्टरों और दो पैरा मेडिकल स्टाफ के संक्रमित होने के बाद सतर्कता बढ़ाई गई है। पिछले दिनों एक संक्रमित मरीज नई ओपीडी में आया था, जिसके संपर्क में आने से अस्पताल स्टाफ भी चपेट में आ रहा है। इसमें पहले एक स्टाफ नर्स, फिर ऑपरेशन थियेटर के दो सर्जन, एक नेत्र सर्जन और एक आर्थो सर्जन के साथ एक टेक्नीशियन संक्रमित हुआ है।
विज्ञापन


स्टाफ के पारिवारिक सदस्य भी संक्रमित पाए गए। इसमें ऑर्थो सर्जन की पत्नी और बेटी शामिल है। संक्रमण के बढ़ते मामलों को देखते हुए सभी चिकित्सा संस्थानों को अलर्ट किया गया है। इसमें अस्पतालों में कोविड उचित व्यवहार का सख्ती से पालन करवाने को कहा गया है। मरीजों और तीमारदारों से भी कोविड एसओपी का गंभीरता से पालन करने की अपील की जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

वैकल्पिक व्यवस्था में एक सर्जन लाया गया है, लेकिन अधिक डाक्टरों के संक्रमित होने से अभी आपरेशन व्यवस्था को बहाल करने में थोड़ा समय लग सकता है। ओपीडी और अन्य दूसरे यूनिटों में कोविड से बचाव को लेकर सभी उचित व्यवस्थाएं की गई हैं। नवंबर में अब तक हुई 23 मौतों में से 17 कश्मीर की हैं। लेकिन तीन दिन से जम्मू में तीन लोगों की मौत हो चुकी है।

- डॉ. इंदिरा बुतियाल, अधीक्षक, गांधीनगर अस्पताल

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed