फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Corona case crosses 50 thousand in Jammu and Kashmir

जम्मू-कश्मीर में कोरोना केस 50 हजार पार

विज्ञापन
Corona case crosses 50 thousand in Jammu and Kashmir
जम्मू। जम्मू-कश्मीर में कोरोना संक्रमण की बेलगाम रफ्तार जारी है। तीसरे दिन भी प्रदेश में 15 सौ से ज्यादा मामले रिकॉर्ड किए गए। इसको मिलाकर कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 50 हजार के पार पहुंच गया है। नए मामलों में 808 केस जम्मू व 770 कश्मीर संभाग से आए हैं। वहीं नौ कोरोना मरीजों की मौत भी हो गई है। इनमें छह जम्मू व तीन कश्मीर संभाग से हैं। 474 मरीज कोरोना को हराकर स्वस्थ भी हुए हैं। जम्मू में आए नए मामलों में स्वास्थ्य सेवा निदेशक भी पॉजिटिव पाई गई हैं।
विज्ञापन

शुक्रवार शाम तक जम्मू-कश्मीर में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 50712 पर पहुंच गया। वहीं बीते 24 घंटों में एक बार फिर जम्मू जिले से ही सबसे ज्यादा 415 मामले आए। जम्मू समेत प्रदेश में कुल 1578 केस की पुष्टि हुई। जिला स्तर पर बात करें तो जम्मू संभाग के राजोरी से 64, कठुआ से 38, उधमपुर से 101, सांबा से 44, रामबन से 27, डोडा से 26, पुंछ से 49, रियासी से दो और किश्तवाड़ से 42 मामले आए हैं। कश्मीर संभाग की बात करें तो श्रीनगर जिले में 267, बारामुला में 43, पुलवामा में 34, बडगाम में 176, अनंतनाग में 41, बांदीपोरा में 70, कुपवाड़ा में 66, कुलगाम में 18, शोपियां में आठ और गांदरबल में 47 मामले आए हैं। लगातार बढ़ते जा रहे मामलों के कारण एक्टिव केसों की संख्या में भी लगातार बढ़ोतरी होती जा रही हैं। प्रदेश में एक्टिव मामले 15169 पर पहुंच गए हैं। कोरोना के चलते मरने वालों की संख्या 854 पर पहुंच गई है। वहीं प्रदेश में अब तक 11 लाख 77 हजार 773 लोगों का कोरोना टेस्ट हो चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed