{"_id":"61fcc7e77b83840c6e3620a5","slug":"corona-case-1982-new-cases-in-jammu-and-kashmir-seven-patients-died-5093-people-healthy","type":"story","status":"publish","title_hn":"Corona Case: जम्मू-कश्मीर में 1982 नए मामले, सात मरीजों की मौत, 5093 लोग स्वस्थ हुए ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Corona Case: जम्मू-कश्मीर में 1982 नए मामले, सात मरीजों की मौत, 5093 लोग स्वस्थ हुए
Fri, 04 Feb 2022 12:01 PM IST
विमल शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
Published by: विमल शर्मा
Updated Fri, 04 Feb 2022 12:01 PM IST
सार
चौबीस घंटे के भीतर जम्मू कश्मीर में सात मरीजों की मौत हो गई है। इसके साथ ही अन्य जगहों पर जांच और टेस्टिंग प्रक्रिया जारी है।
विज्ञापन
जम्मू में कोरोना की जांच
- फोटो : पीटीआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रदेश में पिछले 24 घंटे में 1982 नए कोरोना संक्रमित मरीजों की पुष्टि हुई है। सात मरीजों की मौत भी हो गई है। जम्मू संभाग में पांच व कश्मीर में दो मरीजों की जान गई है। वहीं 5093 मरीज स्वस्थ भी हुए हैं। जम्मू जिले में 310, उधमपुर में 74, राजोरी में 23, डोडा में 76, कठुआ में 62, सांबा में 34, किश्तवाड़ में 28, पुंछ में 21, रामबन में 45 व रियासी में 18 नए मामले सामने आए हैं।
विज्ञापन
कश्मीर संभाग के श्रीनगर जिले में 413, बारामुला में 253, बडगाम में 116, पुलवामा में 44, कुपवाड़ा में 230, अनंतनाग में 71, बांदीपोरा में 56, गांदरबल में 44, कुलगाम में 47 व शोपियां में 14 नए मामले सामने आए हैं। जम्मू संभाग में 1554 व कश्मीर संभाग में 3539 मरीज स्वस्थ होने से प्रदेश में सक्रिय मरीजों की संख्या घटकर 26711 रह गई है।
विज्ञापन
मृतकों की संख्या का आंकड़ा बढ़कर 4699 पर पहुंच गया है। मृतकों के मामले में जम्मू जिले में सबसे ज्यादा मरीजों की जान गई है। यहां पर 1213 मरीजों की मौत हुई है। मौतों के मामले में दूसरे नंबर पर श्रीनगर जिला है। यहां पर 903 मरीजों की मौत हुई है।
विज्ञापन
वहीं सक्रिय मामलों में श्रीनगर जिला पहले नंबर पर है। यहां पर सबसे ज्यादा संक्रमित मरीज जिनकी संख्या 8060 हैं उनका उपचार चल रहा है। जम्मू संभाग में 4037 सक्रिय मरीज हैं।