{"_id":"60b289d68ebc3e43ab08c278","slug":"corona-akhnoor-news-jmu236239711","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना टेस्ट में एक पॉजीटिव मिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना टेस्ट में एक पॉजीटिव मिला
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ज्यौड़ियां। खौड़ में प्रशासन की कार्यप्रणाली और क्षेत्र के लोगों की सूझबूझ से कोरोना महामारी क्षेत्र में लगभग अंतिम चरण में है। यह क्षेत्र के लोगों के लिए खुशी की बात है। शनिवार को खौड़ में 202 लोगों का टेस्ट किया गया, जिसमें सिर्फ एक व्यक्ति ही संक्रमित पाया गया। इसको लेकर क्षेत्र के लोगों में खुशी का माहौल बना है। इस बारे में क्षेत्र के लोगों का कहना है कि यह सब हमारे खौड़ प्रशासन की वजह से है। प्रशासन की तरफ से लगाए गए प्रतिबंधों तथा बताए गए नियमों की वजह से ही खौड़ कोरोना महामारी से बाहर निकल पाया है। इसके लिए क्षेत्र के लोगों ने एसडीएम अनिल कुमार ठाकुर, तहसीलदार सुदेश कुमार शर्मा, थाना प्रभारी बलविंदर सिंह भाऊ तथा नोडल अधिकारी डाक्टर पंकज शर्मा का शुक्रिया अदा किया है। इस विषय में जम्मू कश्मीर अपनी पार्टी के ब्लाक अध्यक्ष विजय कुमार शर्मा उर्फ नेता, यश करण सिंह भाऊ तथा म्यूनिसिपल कमेटी के अध्यक्ष डिप्टी राम ने बताया कि अगर आज हमारा उपजिला कोरोना से लड़ कर बाहर निकला है। तो इन सब योद्धाओं की वजह से, इसलिए हम उन सभी योद्धाओं के आभारी हैं। जिन्होंने दिन रात एक कर इस कोरोना महामारी को हराया है। इसमें सफाई कर्मी, स्वास्थ्य कर्मी तथा क्षेत्र के वह समाजसेवी जिन्होंने लोगों के घर-घर जाकर जागरूक किया, दवाइयां तथा राशन वितरित किया।
इस विषय में थाना प्रभारी बलविंदर सिंह भाऊ तथा तहसीलदार सुदेश कुमार शर्मा ने कहा कि क्षेत्र में इस कोरोना महामारी को पराजित करने में आप सबका भी काफी योगदान रहा है। कोरोना अभी कम हुआ है, गया नहीं है। इसलिए नियमों का पालन जारी रखें।
विज्ञापन
इस विषय में थाना प्रभारी बलविंदर सिंह भाऊ तथा तहसीलदार सुदेश कुमार शर्मा ने कहा कि क्षेत्र में इस कोरोना महामारी को पराजित करने में आप सबका भी काफी योगदान रहा है। कोरोना अभी कम हुआ है, गया नहीं है। इसलिए नियमों का पालन जारी रखें।
विज्ञापन