{"_id":"6072014e8ebc3e590b3454b1","slug":"corona-akhnoor-news-jmu2332132146","type":"story","status":"publish","title_hn":"अखनूर में 129 में से पांच संक्रमित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अखनूर में 129 में से पांच संक्रमित
विज्ञापन
अखनूर। कस्बे में हायर सेकेंडरी स्कूल में कोरोना टेस्टिंग के दौरान 129 लोगों में पांच लोग संक्रमित पाए गए हैं। सभी पॉजिटिव को होम क्वारंटीन किया गया है। कोरोना की दूसरी लहर में पहली बार एक साथ पांच पॉजिटिव आने पर लोगों में चिंता बढ़ गई है। अखनूर में कोरोना की रोज टेस्टिंग की जा रही हैं। दूसरी ओर उप जिला अस्पताल में रोज करीब एक हजार लोगों को वैक्सीन लगाई जा रही है। बीएमओ अशोक कुमार ने बताया कि 129 लोगों की टेस्टिंग में पांच लोग पॉजिटिव आए हैं। लोग कोविड के बचाव का पूरा ध्यान रखें। सरकार द्वारा सभी जरूरी कदम उठाएं। संवाद
-------------
नाका लगाकर मास्क न पहनने वालों के चालान काटे
विजयपुर। तहसीलदार और पुलिस ने बाजार में नाका लगाकर मास्क न पहनने वाले लोगों के चालान काटे। इस दौरान कुछ लोगों को चेतावनी देकर छोड़ दिया गया। थाना प्रभारी ओमप्रकाश और तहसीलदार प्रदीप कुमार ने बताया कि कोरोना चरम पर चल रहा है। कुछ लोग इसका पालन नहीं कर रहे हैं। न तो मास्क पहन रहे हैं, न ही दो गज की दूरी रख रहे हैं। इसके चलते सरकार के आदेश के बाद हमारी टीम ने शनिवार को बाजार में नाका लगाया और लोगों के चालान काटे और कुछ लोगों को चेतावनी देकर छोड़ दिया। संवाद
----------------
खौड़ क्षेत्र में कोरोना के दो संक्रमित मिले
ज्यौड़ियां। सीएचसी खौड़ में कोरोना टेस्ट कराने के दौरान दो लोग संक्रमित पाए गए। इसमें एक महिला है। शनिवार को कुल 36 लोगों का टेस्ट किया गया। इनमें से एक को होम आईसोलेशन किया गया तथा दूसरे को अखनूर उपजिला अस्पताल में स्थानांतरित किया गया है। संवाद