कश्मीर में उपचुनाव और खराब हालातों के कारण टला जम्मू विवि का दीक्षांत समारोह
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू विश्वविद्यालय (जेयू) का 17वां दीक्षांत समारोह और लटक सकता है। कश्मीर में चुनाव और खराब हालात का समारोह पर असर पड़ा है। अभी तक समारोह के लिए कोई नया नोटिफिकेशन जारी नहीं किया गया है, जिससे अब अगले माह करवाया जा सकता है।
आपत्तियां दर्ज करवाने के बाद समारोह के लिए 180 से अधिक विद्यार्थियों और मेरिट होल्डरों के आवेदन आए थे। दीक्षांत समारोह में वर्ष 2015-16 बैच के पदक विजेताओं और डिग्री धारकों को डिग्रियां प्रदान की जानी है।
रजिस्ट्रार प्रो. केशव शर्मा के अनुसार समारोह के लिए अभी कोई नई तिथि घोषित नहीं की गई है। नोटिफिकेशन के बाद कम से कम विवि प्रशासन को पंद्रह दिन तैयारी के लिए चाहिए होते हैं।
महबूबा मुफ्ती की व्यस्तताओं के कारण टला था समारोह
इससे पूर्व जेयू के दीक्षांत समारोह को गत 8 अप्रैल को करवाया जाना था। लेकिन कश्मीर में लोकसभा उपचुनाव के चलते समारोह को टाल दिया गया। इसमें प्रो चांसलर मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती के चुनाव में व्यस्त होना कारण बताया गया था। समारोह में कश्मीर विश्वविद्यालयों से जेयू के कई सिंडीकेट सदस्य शामिल होते हैं।
नई तिथि की घोषणा के बाद समारोह से पूर्व फुलड्रेस रिहर्सल का आयोजन किया जाएगा। हालांकि नए शेड्यूल में कितने विद्यार्थी पहुंचते हैं यह उस समय ही पता चल पाएगा। समारोह के लिए विवि प्रशासन ने कैंपस के 36 विभागों से टॉपरों की सूची फाइनल की थी।
जम्मू विश्वविद्यालय के सभी विभागों के विषयों के साथ अन्य नामित 83 स्वर्ण पदक हैं। इसमें यूनिवर्सिटी गोल्ड मेडल आदि शामिल हैं। सेशन खत्म होने के साथ कई विद्यार्थी डिग्री लेकर नए भविष्य की शुरुआत कर लेते हैं। लेकिन दीक्षांत समारोह में सम्मान पाने के लिए अधिकांश डिग्री होल्डर आवेदन करते हैं। दीक्षांत समारोह को सफल बनाने के लिए विभिन्न कमेटियों का गठन किया गया है। समारोह में वर्ष 2015-16 से 31-12-2016 तक के डाक्टर आफ फिलासफी का अवार्ड पाने वाले उम्मीदवारों को सम्मानित किया जाएगा।