फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Jammu Kashmir: 36th convocation ceremony of IGNOU held in Jammu, Vishnu Sharma received gold medal

Jammu Kashmir: जम्मू में इग्नू का 36वां दीक्षांत समारोह आयोजित, विष्णु शर्मा को मिला स्वर्ण पदक

Tue, 04 Apr 2023 02:53 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: जम्मू और कश्मीर ब्यूरो Updated Tue, 04 Apr 2023 02:53 AM IST
सार

इग्नू क्षेत्रीय केंद्र जम्मू के छात्र विष्णु शर्मा ने लोक प्रशासन में परास्नातक में स्वर्ण पदक प्राप्त किया। उन्हें दिल्ली में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने स्वर्ण पदक और उपाधि देकर सम्मानित किया। वहीं, जम्मू में 10506 छात्रों को डिग्रियां प्रदान की गई हैं।

विज्ञापन
Jammu Kashmir: 36th convocation ceremony of IGNOU held in Jammu, Vishnu Sharma received gold medal
दीक्षांत समारोह के दौरान छात्र - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इंदिरा गांधी नेशनल ओपन यूनिवर्सिटी (इग्नू) का 36वां दीक्षांत समारोह का आयोजन सोमवार को हुआ है। इसी कड़ी में इग्नू के जम्मू क्षेत्रीय केंद्र में दीक्षांत समारोह का आयोजन कन्वेंशन सेंटर सर्किट हाउस में किया गया, जिसमें श्रीमाता वैष्णो देवी विश्वविद्यालय (एसएमवीडीयू) कटड़ा के कुलपति एवं पद्मश्री अवार्डी डॉ. प्रो. आरके सिन्हा मुख्य अतिथि थे।

विज्ञापन


इग्नू क्षेत्रीय केंद्र जम्मू के छात्र विष्णु शर्मा ने लोक प्रशासन में परास्नातक में स्वर्ण पदक प्राप्त किया। उन्हें दिल्ली में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने स्वर्ण पदक और उपाधि देकर सम्मानित किया। वहीं, जम्मू में 10506 छात्रों को डिग्रियां प्रदान की गई हैं।
विज्ञापन


इनमें मास्टर डिग्री प्रोग्राम के 4536 छात्राें, बैचलर डिग्री के 5230 छात्रों, डिप्लोमा/ पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा प्रोग्राम के 469 छात्रों और सर्टिफिकेट/पोस्ट ग्रैजुएट सर्टिफिकेट प्रोग्राम के 271 छात्रों को डिग्री व प्रमाणपत्र प्रदान किए गए। दीक्षांत समारोह की शुरूआत मुख्य अतिथि और गणमान्य व्यक्तियों द्वारा पारंपरिक दीप प्रज्ज्वलन और सरस्वती वंदना के साथ हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


सहायक क्षेत्रीय निदेशक डॉ. विक्रम सिंह ने मुख्य अतिथि को गुलदस्ता भेंट किया। तेजिंदर पाल सिंह ने पारंपरिक शाल भेंट की और क्षेत्रीय निदेशक डॉ. संदीप गुप्ता ने स्मृति चिह्न भेंट किया। मुख्य अतिथि ने इग्नू के 36वें दीक्षांत समारोह को उपलब्धियों के उत्सव का अवसर बताया है।

कहा कि यह विवि उच्च शिक्षा, योग्यता में सुधार और रोजगार की संभावना में वृद्धि का अवसर प्रदान करता है। डिग्री हासिल करने वालों से आग्रह किया कि वे शैक्षणिक उपलब्धियों को बढ़ाएं और समाज व देश की प्रगति में योगदान दें। इस अवसर पर पूर्व छात्रों कमल सिंह पठानिया (2010), संजय मन्हास (2005), मुख्तार अहमद, लखबीर सिंह और अश्विनी शर्मा को भी सम्मानित किया गया।

इन्हें प्रदान की गईं डिग्रियां

आशिया बानो, रितेश गांधी, निशा मगोत्रा, सलमान वाहिद, सलोनी गुप्ता, सुभाष चंद्र, विनय कुमार, आर्या ओबरॉय, अमित कुमार, आरिफ जलोत्रा, अरुण कुमार, अरविंद सिंह कोतवाल, गौरव कुमार ठकयाल, होशियार सिंह, मियां मोहम्मद हफीज, राजिंदर सिंह, रोहित राजन, सचिन वर्मा, साहिल आनंद, सरताज अजीज, सतनाम सिंह, सब्बीर अहमद घनी, शकीला खातुन, शाकिर हुसैन देव, शोएब अख्तर, सुनिधि, वली मोहम्मद, जाहिद मंजूर, मोहम्मद आसिफ, ताहिर अमीन मन्हास को सम्मानित किया गया। 

 मिलन सिंह मन्हास, अमित कुमार, इत्तल सिंह, प्रतिभा, साहिल शर्मा, सतविंदर सिंह, उत्तम कुमार, गुलजार अली, उत्कर्ष सूरी, विमर्श रैना, शिव सिंह, अनामिका, सौरव कुमार शर्मा, वंदना भारती, अरशद महमुद, अरुण सूदन, कुलवंत सिंह, शमशेर सिंह, जिवांग नुर्बु, विक्रम सिंह, आरती बहल, प्रमोद कुमार, साहिल गुप्ता, समीक्षा शर्मा, सोनू शर्मा, विनोद कुमार, शरीक महमूद, इम्तेयाज अहमद वानी, अमित शर्मा, रूबि गुप्ता, कुलदीप राज, सुभीक्षा छेत्री, मोहन सिंह को मेडल दिया गया।

मुख्तार अहमद, नीतिन शर्मा, तारिक खान, चमन चाल, इकबाल सिंह, मदन लाल, मेघा शर्मा, महक गुप्ता, सुनील कुमार, उमर फारूख, आशा शर्मा, मीनाक्षी शर्मा, जतिंदर सिंह, कंचन कुमारी, रोहित कुमार, अरुण सिंह मन्हास, बलवंत सिंह, महेश्वर विश्वकर्मा, मंजू गुप्ता, मुल्क राज भगत, निशा वर्मा, पूनम गुप्ता, राकेश कुमार कौल, रुचि शर्मा, शबा भट, तनवीर उल हक, अशोक कुमार, आयुष कौल, चंचला देवी, दिशा, हेमलता शर्मा, करतार चंद, राहुल वर्मा को सम्मानित किया गया। 

रीतिका पंडोह, श्रेया सूरी, जतिंदर पाल, काजल रैना, कमलजीत सिंह, करण दूबे, मनप्रीत कौर, मेहनाज रफिक, मोनिका शर्मा, रजिश असरफ खान, पूनम देवी, प्रीति चिब, श्रुति शर्मा, विदिशा शर्मा, विजय भरत, विसविंदर जसरोटिया, ताहिर मुस्ताक, रूबि गुप्ता, विवेक गुप्ता, भवनी गांधी, सुनील कुमार और गौरव रैना को डीग्री एवं प्रमाणपत्र प्रदान किया गया।

मैंने इग्नू से पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन में एमए की डिग्री प्राप्त की है, जिससे काफी खुश हूं। दो बच्चों की मां और सरकारी नौकरी में होने के बावजूद आगे की पढ़ाई की। परिवार और दोस्तों का साथ मिला। इग्नू से डिग्री लेने के बाद मैं बहुत अच्छा महसुस कर रही हुं। - पूनम गुप्ता

इग्नू ने मौका दिया कि हम अपने डिग्री को आगे बढ़ा सकें, जो हमारे प्रोफेशन के लिए बहुत महत्वपूर्ण है। मैंने एमपीए की डिग्री ली है। मैं बहुत खुश हूं। इग्नू उन महिलाओं के लिए अच्छा प्लेटफॉर्म है, जो जॉब में हैं या गृहणी हैं। - मंजू गुप्ता

मैंने इग्नू से मास्टर्स इन पोलिटिकल साइंस की डिग्री हासिल की है। मैं बहुत खुश हूं। इग्नू एक अच्छा प्लेटफॉर्म है। यह छात्रों को मौका देता है, जिससे आप एकसाथ कई डिग्री हासिल कर सकते हैं। -रितिका

मैं इग्नू को धन्यवाद देता हूं कि उन्होंने समय से कन्वोकेशन आयोजित की। मैंने 2019 में बीए पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन में प्रवेश लिया था। मुझे बहुत खुशी है। - रितेश गांधी



- मुझे बहुत अच्छा लग रहा है। इग्नू ने समय पर परीक्षा लेकर डिग्री भी दे दिया। इसके लिए मैं इग्नू को धन्यवाद देता हूं। -सलमान वाहिद, किश्तवाड़

डिग्री प्राप्त करके मुझे बहुत खुशी हो रही है। मैंने जॉब के साथ-साथ अपनी बीए की डिग्री पूरी की है। ओपन लर्निंग से हमें एक मौका मिला है, जिससे हम आगे की पढ़ाई पूरी कर सके। इसके लिए इग्नू को धन्यवाद देता हूं। - साहिल आनंद, जम्मू

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed