{"_id":"4ddaf3062ec54b4c7fd174ad6a6425f1","slug":"continuous-rain-in-srinagar-temp-low-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कश्मीर में लगातार बारिश से मौसम ठंडा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कश्मीर में लगातार बारिश से मौसम ठंडा
अमृतपाल सिंह बाली/ अमर उजाला, श्रीनगर
Updated Fri, 05 Jun 2015 12:29 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रीनगर समेत कश्मीर घाटी के लगभग सभी इलाकों में बुधवार देर रात से शुरू हुई बारिश थमने का नाम नहीं ले रही। वहीं, घाटी में एक बार फिर से ठंड लौट आई है। मौसम ठंडा होने के कारण स्थानीय लोगों के साथ -साथ कश्मीर घूमने आए पर्यटकों को ठंड झेलनी पड़ रही है। मौसम विभाग ने 9 जून की सुबह तक मौसम के मिजाज ऐसे ही बने रहने की संभावना जताई है।
विज्ञापन
लगातार कश्मीर घाटी में हो रही बारिश से तापमान में काफी गिरावट दर्ज हुई है। कश्मीर घूमने आए पर्यटकों के अनुसार उन्हें काफी ठंड महसूस हो रही है। दीपशिखा जो मुंबई से कश्मीर घूमने आई हैं, ने बताया कि वह यहाँ पहुंची तो उन्हें मौसम में एक दम से बदलाव महसूस हुआ। यहाँ का तापमान बाहर के तापमान से बिल्कुल ही विपरीत निकला। वहीं, एक और पर्यटक परविंदरपाल सिंह के अनुसार यहाँ इतनी ठंड है कि उन्हें गर्म वस्त्र खरीदने पड़े।
विज्ञापन
लेकिन उन्होंने यह भी कहा कि भले ही ठंड है लेकिन इस मौसम का आनंद ही कुछ और है। श्रीनगर के तापमान की बात करें तो पारा लुढ़क कर 15 डिग्री के करीब पहुँच गया है। अधिकतम तापमान 15.2 डिग्री सेल्सियस जबकि न्यूनतम तापमान 1.1 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। मौसम विभाग के अनुसार 9 मई की सुबह तक मौसम के मिजाज ऐसे ही बने रहेंगे। घाटी के अधिकतर इलाकों में रुक -रुक कर बारिशों का सिलसिला जारी रहेगा।
विज्ञापन