फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   construction work

सांबा-पंगदौर मार्ग का 1.3 करोड़ से होगा विकास

विज्ञापन
construction work
सांबा पंगदौर मार्ग पर तारकोल का काम शुरूं करवाते हुए डीडीसी सुभाष भगत व अन्य - फोटो : SAMBA
सांबा। सीमावर्ती क्षेत्रों में मार्गों के विकास को लेकर राज्य सुशासन काफी गंभीर है। सीमावर्ती क्षेत्रों की ओर जाने वाले मार्गों के मरम्मत का काम तेजी से चल रहा है। इसी के चलते सीमावर्ती क्षेत्र पंगदौर की ओर जाने वाले मार्ग के चौड़ीकरण का काम भी तेजी से किया जा रहा है।
विज्ञापन

इसी संदर्भ में शनिवार को डीडीसी सुभाष भगत ने 1.3 करोड़ रुपये की अनुमानित लागत से सांबा से पंगदौर तक मार्ग पर तारकोल डालने का काम शुरू कराया। सुभाष ने कहा कि सीमावर्ती लोगों की मांग पर इस मार्ग का विकास प्राथमिकता के आधार पर कराया गया है। यह लोगों की लंबे समय से चली आ रही मांग है। इस मार्ग के विकास से लगभग 20 हजार की आबादी को इस का लाभ मिलेगा। इस मार्ग में कई गड्ढे थे, और इससे गुजरना मुश्किल था। उन्होंने कहा कि भारत-पाक अंतरराष्ट्रीय सीमा की ओर जाने वाला मुख्य मार्ग है। यह एकमात्र मार्ग है जो आपात स्थिति में सांबा से जुड़ता है।
विज्ञापन

डीडीसी सुभाष भगत ने मार्ग के लिए धन मुहैया कराए जाने का केंद्र सरकार का धन्यवाद किया। सीमा क्षेत्र के लोगों ने चुनाव के दौरान अपना वादा पूरा करने के लिए डीडीसी को धन्यवाद दिया। इस अवसर पर सड़क एवं भवन निर्माण विभाग के अधिकारी, भाजपा नेता ओंकार, पूर्व सरपंच गिरधारी लाल शर्मा, कर्नल सोम नाथ, कैप्टन प्यारा लाल, मोनू, संजू, अक्षय चौधरी, पंच बिटू, रंजीत सिंह सोनू और अन्य उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed