फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   construction work

मुख्य चौक पर फ्लाई ओवर का काम शुरू

विज्ञापन
construction work
सांबा कस्बा के मुख्य चौक हाईवे पर फलाई ओवर का काम चलते हुए - फोटो : SAMBA
सांबा। कस्बे के मुख्य चौक हाईवे पर मालवाहक वाहनों के हादसे होने से कई लोगों की जानें चली गई हैं। इसके साथ ही कई लोग घायल हो चुके हैं। अब यहां फ्लाईओवर का निर्माण होने जा रहा है। इसका निर्माण होने से मुख्य चौक पर हो हादसों पर रोक लगेगी।
विज्ञापन

स्थानीय निवासी कमल भट्टी, पार्षद विनोद सिंह बिन्नी, तारा चंद, सरपंच लब्लु संब्याल आदि ने बताया कि काफी अरसे से मांग चल रही थी कि मुख्य चौक हाईवे पर फ्लाईओवर बनाया जाए। राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण ने योजना बनाई, योजना पास हुई अब फ्लाईओवर का काम भी शुरू हो गया। इसके चलते स्थानीय लोगों को राहत मिली है कि फ्लाईओवर बनने से कम से कम हादसों से तो बचा जा सकेगा। वही मार्ग पर क्रॉसिंग नहीं होने से हाईवे को पार करने में भी काफी परेशानी बनी रहती थी। उनके अनुसार की दिन प्रतिदिन वाहनों की संख्या बढ़ रही है, जबकि मार्ग को पार करने के लिए बच्चों व बुजुर्गों को एक साथ अनेक परेशानियों का सामना करना पड़ता था।
विज्ञापन

कस्बे के व्यापार मंडल के सदस्यों ने जिला प्रशासन को कई बार अवगत कराया कि मार्ग पर लगाए गए अवरोधक हटा दें, ताकि लोगों को आने जाने के साथ दुकानदारों के कारोबार में बढ़ोतरी होगी। अब फ्लाईओवर बनने का काम शुरू हो चुका है। ऐसे में लोगों को कुछ परेशानी भी होगी, लेकिन फ्लाईओवर के बन जाने से सांबा व आसपास के लोगों को काफी राहत मिलेगी। कुल मिला कर फ्लाईओवर बनने से सांबा वासियों को काफी राहत मिलेगी। वहीं हादसों से भी बचा जा सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed