आरएस पुरा। डीडीसी सदस्य प्रो. गारू राम भगत सहित बीडीसी अध्यक्ष तरसेम शर्मा व पूरोभाना पंचायत के सरपंच दर्शन लाल ने सड़क को पक्का कराने का काम शुरू कराया। डेढ़ किलोमीटर लंबे इस मार्ग पर 21 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। काम पीडब्लूडी की तरफ से कराया जा रहा है। अवसर पर सरपंच पंचायत कोटली गल्लाबाना सूरज प्रकाश, स्वर्ण चौधरी आदि सहित गांव के कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। संवाद
तारकोल बिछाने का काम शुरू कराया
अखनूर। सुंगल क्षेत्र के गांव रामनगर से राजाचक तक 6.60 किलोमीटर सड़क पर तारकोल बिछाने के काम का शुभारंभ डीडीसी सदस्य शारदा भाऊ ने किया। सड़क की मरम्मत पर 1.32 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। इस अवसर पर बीडीसी अध्यक्ष किरण पवार, देव राज भगत, सरपंच रतन लाल, प्रभदयाल, जेई व स्थानीय लोग उपस्थित रहे। संवाद