{"_id":"63da7c4e792e8b061a01f6ae","slug":"construction-work-phc-akhnoor-news-c-10-1-37224-2023-02-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: पीएचसी पलांवाला की इमारत का नींव पत्थर रखा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: पीएचसी पलांवाला की इमारत का नींव पत्थर रखा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
ज्यौडियां। लंबी जद्दोजहद के बाद बुधवार को सीमावर्ती पीएचसी पलांवाला की इमारत का निर्माण करने के लिए प्रशासन की तरफ से सुध ली गई। इमारत का नींव पत्थर रखा गया। इस मौके पर एसडीएम अनिल कुमार ठाकुर, सरपंच गीता देवी, डीडीसी उपाध्यक्ष सूरज सिंह भाऊ, भाजपा मंडल पलांवाला के अध्यक्ष रतन सिंह, डीडीसी सुरेश शर्मा सहित क्षेत्र के कई लोग उपस्थित रहे।
पीडब्ल्यूडी के अनुसार इमारत का निर्माण 18 माह के भीतर कर इमारत जनता को समर्पित कर दी जाएगी, और इमारत निर्माण पर पौने चार करोड़ रुपये की लागत आएगी। इसमें सीएचसी की पुरानी इमारत को ढहाकर पहला फ़्लोर तैयार किया जाएगा। सीमावर्ती क्षेत्र की पीएचसी होने पर इस इमारत में एक अंडर ग्राउंड हाल भी बनाया जाएगा। इमारत का नींव पत्थर रखे जाने से क्षेत्र के लोगों में खुशी का माहौल दिखाई दिया। क्योंकि इस इमारत के निर्माण के लिए क्षेत्र के लोगों को काफी जद्दोजहद करनी पड़ी है। पंचायत लोअर पलांवाला की सरपंच गीता देवी ने बताया कि वर्ष 2019 में लोक निर्माण विभाग ने इस पीएचसी पलांवाला की पुरानी इमारत को असुरक्षित घोषित कर दिया था। उन्होंने कहा था कि इमारत बहुत ही पुरानी है, और कोई हादसा न हो जाए और पीएचसी के अस्थायी कार्य को चलाने के लिए हमने अपने पंचायत भवन की इमारत को दे दिया और चार साल से पीएचसी पंचायत भवन में चल रही थी। पीएचसी की पुरानी इमारत को ढहा कर निर्माण करने के लिए सुध ही नहीं ले रहा था और हम सीमावर्ती गांव के लोगों को बेहद परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। इस बीच क्षेत्र के हम लोग बैक टू विलेज-दो के दौरान पलांवाला में जब एलजी मनोज सिन्हा ने दौरा किया था, तो क्षेत्र के हम लोग की प्रथम मांग पीएचसी की इमारत का निर्माण ही थी।