फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   construction work

देवस्थान पर बनाए जा रहे गेट पर विवाद

विज्ञापन
construction work
बाड़ी ब्राह्मणा। बाड़ी-ब्राहमणा के स्मैलपुर इलाके में बाबा संतोख नाथ के देवस्थान पर बनाए जा रहे गेट के निर्माण कार्य को लेकर उत्पन्न हुए विवाद के बाद विजयपुर के एसडीएम सीपी कोतवाल मौके पर पहुंचे। गांव के लोगों के साथ बैठक की। इस मौके पर क्षेत्र के तहसीलदार व पुलिस अधिकारी भी उनके साथ रही।
विज्ञापन

सनद रहे गत दिन बाबा संतोखनाथ देवस्थान जाने वाले रास्ते पर बनाए जा रहे गेट के निर्माण पर कुछ लोगों की आपत्ति के बाद पुलिस ने काम बंद करा दिया था। इन लोगों का दावा था कि यह जमीन ऑकाफ विभाग की है। जबकि स्थानीय ग्रामीणों का कहना था कि वह सरकारी सड़क पर देवस्थान के लिए गेट बना रहे हैं। इसे किसी भी कीमत पर रोका नहीं जाएगा। गांव के युवाओं ने बताया कि सभी युवा मिल कर गेट का निर्माण करा रहे हैं। इसके लिए सबने मिलजुल कर पैसे इकट्ठे किए। वीरवार को मौके पर पहुंचे एसडीएम कोतवाल के समक्ष लोगों ने काम बंद कराए जाने का विरोध जताया। एसडीएम ने लोगों से कहा कि इस मामले में टकराव को टालने के लिए प्रशासन को समय दिया जाए, ताकि राजस्व रिकार्ड को भी चेक कर तथ्यों का पता लगाया जा सके। एसडीएम ने कहा कि डिप्टी कमिश्नर से भी बात की जाएगी और उन्हें रिपोर्ट भेजी जाएगी।
विज्ञापन

सरपंच बलवंत सिंह मन्हास ने बताया कि इस देवस्थान से क्षेत्र के दर्जनों गांवों के लोगों की आस्था जुड़ी है। इसी के सौंदर्यीकरण के लिए गांव के युवा यहां गेट बनवा रहे हैं, लेकिन कुछ लोगों ने इसे रुकवा दिया। उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ शरारती तत्व मामले को गलत रंग देकर लोगों को लड़ाने व सांप्रदायिक तनाव पैदा करने की साजिश रच रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed