फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Construction of Delhi-Amritsar Katra Expressway started in Samba and Jammu districts with two thousand crores

Jammu: दिल्ली-अमृतसर कटड़ा एक्सप्रेस वे का सांबा व जम्मू जिले में दो हजार करोड़ से निर्माण शुरू

Thu, 24 Nov 2022 05:30 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: kumar गुलशन कुमार Updated Thu, 24 Nov 2022 05:30 PM IST
सार

सांबा के जख से लेकर जम्मू जिले के कुंजवानी तक 14.1 किलोमीटर सड़क को सिक्स लेन किया जाएगा। करीब दो हजार करोड़ की राशि से यह काम पूरा होगा। भारत माला परियोजना के तहत कुंजवानी से सतवारी तक चार किलोमीटर लंबे फ्लाई ओवर का निर्माण होगा।

विज्ञापन
Construction of Delhi-Amritsar Katra Expressway started in Samba and Jammu districts with two thousand crores
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social Media

विस्तार

दिल्ली-अमृतसर कटड़ा एक्सप्रेस वे से दो साल में जम्मू की तस्वीर मेट्रो शहर की तरह दिखेगी। सिक्स लेन सड़क और सिक्स लेन फ्लाई ओवर से जम्मू का सौंदर्य तो बढ़ेगा ही देश भर से जम्मू में आने वाले यात्रियों व पर्यटकों का समय और ईंधन भी बचेगा। 
विज्ञापन

आधिकारिक सूत्रों के अनुसार सांबा के जख से लेकर जम्मू जिले के कुंजवानी तक 14.1 किलोमीटर सड़क को सिक्स लेन किया जाएगा। करीब दो हजार करोड़ की राशि से यह काम पूरा होगा। भारत माला परियोजना के तहत कुंजवानी से सतवारी तक चार किलोमीटर लंबे फ्लाई ओवर का निर्माण होगा। कुंजवानी से सतवारी तक बनने वाले फ्लाई ओवर का विस्तार जम्मू एयरपोर्ट तक किया जाएगा। 
विज्ञापन


दिल्ली, अमृतसर कटड़ा एक्सप्रेस वे से सफर करने वाले यात्रियों को इससे काफी राहत मिलेगी। परियोजना के पूरा होने से लोगों को लंबे जाम से तो छुटकारा मिलेगा  ही। जम्मू की सुंदरता को भी चार चांद लगेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

सिक्स लेन सड़क के अलावा जख से लेकर सतवारी तक दो खंडों में फ्लाई ओवर का निर्माण कार्य ठेकेदार कंपनियों ने शुरू कर दिया है। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण ने दो साल में निर्माण कार्य पूरा करने का लक्ष्य एक निजी कंस्ट्रक्शंस कंपनी को दिया है। 


दिल्ली अमृतसर कटड़ा एक्सप्रेस वे का निर्माण कार्य जम्मू, सांबा और कठुआ जिले में संबंधित ठेकेदार कंपनियों ने शुरू कर दिया है। दो साल में निर्माण कार्य को पूरा कर दिया जाएगा। एक्सप्रेस वे के निर्माण से जम्मू में बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा। 
- रोहिन गुप्ता, क्षेत्र अधिकारी, एनएचएआई जम्मू-कश्मीर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed