जम्मू-कश्मीरः एलओसी पर बंकरों का निर्माण शुरू, लोगों में खुशी की लहर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा के आसपास पाकिस्तानी सेना की गोलाबारी से प्रभावित ग्रामीण क्षेत्रों में एक बार फिर बंकरों का निर्माण कार्य शुरू हो गया है। इससे इन क्षेत्रों के लोगों में खुशी की लहर दौड़ गई है। लोगों को इस बात की आस लग गई है कि जल्द ही बंकरों का निर्माण कार्य पूरा हो जाने के बाद उन्हें अपनी और अपने परिजनों की जान बचाने में आसानी हो जाएगी।
यह भी पढ़ेंः अमेरिकी एम-4 राइफल बनी आतंकियों का पसंदीदा हथियार, जानिए इसमें ऐसा क्या है खास?
भारत पाकिस्तान नियंत्रण रेखा से सटे गांव बगयालदरा, माल्टी, बलनोई आदि क्षेत्रों में पाकिस्तानी सेना की तरफ से लगातार गोलाबारी की जा रही है। ऐसे में केंद्र सरकार की तरफ से नियंत्रण रेखा से सटे क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को पाकिस्तानी गोलाबारी से बचाने के लिए बंकरों के निर्माण का कार्य शुरू करवाया गया था। इस बीच लॉकडाउन के कारण बंकर निर्माण कार्य भी बंद हो गए थे। हाल ही में केंद्र सरकार की तरफ से अनलॉकडाउन के बाद बंकर निर्माण का कार्य शुरू कर दिया गया है।
उपराज्यपाल गिरीश चंद्र मुर्मू ने कहा कि जम्मू कश्मीर में अर्थव्यवस्था का पुनरुद्धार करने के लिए उचित कदम उठाए जा रहे हैं। कोविड संकट के बीच परिस्थितियों को पटरी पर लाने के लिए सभी उपाय किए जा रहे हैं। उपराज्यपाल बुधवार को जेएंडके बैंक की ओर से शुरू की गई दो अनुकूलित योजनाओं के औपचारिक उद्घाटन पर बोल रहे थे।
मौजूदा परिस्थितियों में व्यापारिक वर्ग को वित्तीय सहायता प्रदान करने के लिए जम्मू कश्मीर बैंक ने जेएंडके बैंक व्यवसाय सहायता ऋण योजना 2019-20 और होटल व गेस्ट हाउस के लिए जेएंडके बैंक व्यवसाय सहायता ऋण योजना 2019-20 शुरू की है।
राजभवन में इन योजनाओं को शुरू करते हुए उपराज्यपाल ने कहा कि अर्थव्यवस्था के पुनरुद्धार सरकार की प्राथमिकता है। इसका फोकस क्षेत्र के समग्र विकास पर है।बैंक की योजनाएं इस क्षेत्र के व्यवसायों के लिए समयबद्ध वित्तीय हस्तक्षेप हैं, विशेष रूप से होटल और गेस्ट-हाउस जो पर्यटन क्षेत्र के निर्वाह और विकास के लिए महत्वपूर्ण हैं।