फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Conspiracy to terrorize Jammu failed, Lashkar-e-Mustafa leader arrested

जम्मू को दहलाने की साजिश नाकाम, लश्कर-ए-मुस्तफा का सरगना गिरफ्तार

Sun, 07 Feb 2021 03:59 PM IST
करिश्मा चिब न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: करिश्मा चिब Updated Sun, 07 Feb 2021 03:59 PM IST
विज्ञापन

कुंजवानी इलाके से शनिवार को पुलिस ने आतंकी संगठन लश्कर-ए-मुस्तफा के सरगना हिदायतुल्लाह मलिक को गिरफ्तार किया। ए कैटगरी के इस आतंकी से एक पिस्टल व ग्रेनेड बरामद किया गया है। संगठन की जम्मू में बड़ी वारदात करने की साजिश थी जिसे सुरक्षा बलों ने नाकाम कर दिया है।

विज्ञापन


एसएसपी श्रीधर पाटिल ने बताया कि विशेष सूचना के आधार पर कुंजवानी चौक पर वाहनों की जांच की जा रही थी। इस दौरान एक कार को रुकने का इशारा किया गया, लेकिन चालक कार लेकर भागने लगा। इस पर उसे जबरन रोक लिया गया। इस दौरान आतंकी ने पुलिस टीम का नेतृत्व कर रहे अफसर पर हमला कर भागने की कोशिश की, लेकिन उसे धर दबोचा गया।
विज्ञापन


एसएसपी ने बताया कि शोपियां जिले का यह आतंकी मोस्ट वांटेड की श्रेणी में था। शुरुआती पूछताछ में यह बात सामने आई है कि आतंकी जम्मू में बड़ी वारदात करने की फिराक में थे। इसी के तहत वे यहां आए थे। पुलिस आतंकी सरगना से उसके मददगारों के बारे में पूछताछ कर रही है। यह संगठन जैश-ए-मोहम्मद का फ्रंटल संगठन है। पुलिस उसके एक मददगार की भी तलाश कर रही है जो उसके साथ कश्मीर से जम्मू आया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- फूलों के साथ निकल पड़ी वेलेंटाइन डे की तरफ प्रेम की गाड़ी

प्रमुख स्थानों की सुरक्षा बढ़ाई
इससे पहले भी नरवाल के पास पुलिस दो आतंकियों को गिरफ्तार कर चुकी है। दोनों ही आतंकी शहर को दहलाने की फिराक में थे। इसमें बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन समेत अन्य बड़े मंदिर निशाने पर थे। इन दोनों आतंकियों को पकड़ने के बाद से ही अतिरिक्त सतर्कता बरती जा रही है। सभी प्रमुख स्थानों की सुरक्षा बढ़ाई गई है। साथ ही सभी नाकों पर जबर्दस्त चेकिंग की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed