{"_id":"343c52bdfb3a99c4c1615b0c3d191e54","slug":"consignment-of-drugs-coming-to-india-from-pakistan-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पाकिस्तान से आ रही नशे की खेप, घाटी युवक निशाने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पाकिस्तान से आ रही नशे की खेप, घाटी युवक निशाने
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
Updated Fri, 26 Dec 2014 12:58 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंतर्राष्ट्रीय सीमा और नियंत्रण रेखा पर हेरोइन की भी घुसपैठ हो रही है। पाकिस्तान से जम्मू-कश्मीर में इस नशीले पदार्थ की सप्लाई की जा रही है। ताकि इसके जरिये यहां के युवाओं को इसका निशाना बनाया जा सके।
विज्ञापन
पाक ने हमेशा से राज्य के युवाओं को आतंकी बनाने के लिए प्रयास किए हैं। अब युवाओं को नशेड़ी बनाने के प्रयास किए जा रहे हैं। सीमा पार से हेरोइन की भारी मात्रा में सप्लाई करने की कोशिश की जा रही है। पिछले दस दिनों के भीतर एलओसी और आईबी पर करोड़ों रुपये की हेरोइन पकड़ी गई है।
विज्ञापन
सूत्रों की मानें तो आतंकी संगठन अब राज्य के युवाओं को नशे की मार देना चाहते हैं। अभी कुछ दिन पहले ही पुंछ जिले में सेना और पुलिस ने ओजीडब्ल्यू वर्कर और पूर्व आतंकवादी को 56 करोड़ रुपये की हेरोइन के साथ पकड़ा।
विज्ञापन
एक दिन पहले ही आरएस पुरा के अब्दुल्लियां में बार्डर पर तीन करोड़ रुपये की हेरोइन पकड़ी गई। इन इलाकों में नकली नोटों की खेप भी पकड़ी जा रही है।
पिछले दो साल से पाकिस्तान ने आईबी और एलओसी पर हर तरह से घुसपैठ का प्रयास किया है। किसी न किसी तरह से आतंकी राज्य को नुकसान पहुंचाना चाहते हैं। इसलिए अब नशे की खेप को भेजा जा रहा है।