फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   congress workers protest against giriraj singh racial comment about sonia gandhi

सोनिया पर टिप्पणी से भड़की महिला कांग्रेस बिग्रेड

Thu, 02 Apr 2015 08:32 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू Updated Thu, 02 Apr 2015 08:32 PM IST
विज्ञापन
congress workers protest against giriraj singh racial comment about sonia gandhi

मोदी सरकार के मंत्री गिरिराज सिंह की कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के खिलाफ बिहार के हाजीपुर में की गई नस्लीय टिप्पणी के खिलाफ वीरवार को महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाजपा मुख्यालय कच्ची छावनी के बाहर जोरदार प्रदर्शन किया। महिला कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गिरिराज सिंह के पुतले जलाकर भाजपा के खिलाफ नारेबाजी करते हुए मुख्यालय में घुसने का प्रयास भी किया।

विज्ञापन


बहरहाल पुलिस ने हलकी धक्का-मुक्की के बाद उन्हें ऐसा करने से रोक दिया। पूर्व विधायक एवं महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष इंदु पवार की अगुवाई में कांग्रेस कार्यकर्र्ताओं ने कच्ची छावनी से रोष रैली निकालते हुए भाजपा मुख्यालय के बाहर प्रदर्शन किया। उन्होंने हाथों में पकड़े गए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह के पुतले जलाकर नस्लीय टिप्पणी के खिलाफ रोष जताते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से माफी मांगने और गिरिराज सिंह को केंद्रीय मंत्री पद से मुक्त करने की मांग की।
विज्ञापन


इंदु पवार ने कहा कि देश की जनसंख्या का पचास फीसदी हिस्सा महिलाओं का है, लेकिन केंद्रीय सरकार में बैठे मंत्री महिलाओं का सम्मान किस कद्र करते हैं, इसका अंदाजा केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह की टिप्पणी से हो जाता है।  उन्होंने इस अवसर पर महिला पुलिस कर्मियों की जगह पुरुष पुलिस कर्मियों की ओर से महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं को रोकने और धक्का-मुक्की करने पर भी नाराजगी जताई। इस अवसर पर प्रभा सलाथिया, सुषमा चौधरी, सुमन लता, सुमन चौधरी, वंदना, गीता डोगरा, सीता शर्मा, रीता देवी आदि भी मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रदर्शन खत्म होने के बाद पहुंची महिला पुलिस कर्मी
कांग्रेस महिला कार्यकर्र्ताओं का भाजपा मुख्यालय के बाहर प्रदर्शन खत्म होने के बाद महिला पुलिस कर्मी मौैके पर पहुंचीं। इससे पूर्व भाजपा मुख्यालय में घुसने का प्रयास कर रही महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं को पुरुष पुलिस कर्मियों ने ही रोका। इससे कांग्रेस की महिला कार्यकर्ताओं पर नाराजगी रही।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed