{"_id":"4510b994182ad3007b41978c262d7aab","slug":"congress-will-celebrate-black-day-on-may-five-in-srinagar-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"JK: दरबार खुलने के पहले दिन काला दिवस मनाएगी कांग्रेस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
JK: दरबार खुलने के पहले दिन काला दिवस मनाएगी कांग्रेस
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
Updated Wed, 29 Apr 2015 07:23 PM IST
विज्ञापन
रियासत की ग्रीष्मकालीन राजधानी श्रीनगर में दरबार खुलने के पहले दिन पांच मई को प्रदेश कांग्रेस ने काला दिवस मनाने के साथ ही सचिवालय मार्च निकालने की तैयारी तेज कर दी है।
विज्ञापन
इसके लिए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गुलाम अहमद मीर के अलावा कांग्रेस के अन्य नेताओं की बैठकों का सिलसिला जारी है। पार्टी के मुख्य प्रवक्ता रविंद्र शर्मा ने अमर उजाला को बताया कि पीडीपी और भाजपा ने जन आकांक्षाओं को ताक में रखकर सत्ता के लिए गठबंधन किया है। चुनाव के दौरान जो वादे इन पार्टियों ने किए उन्हें अब वह भूल गई हैं।
विज्ञापन
करीब दो महीने के ही कार्यकाल में जनता की मुश्किलें कम होने के बजाय बढ़ी हैं। इस अपवित्र गठबंधन सरकार के विरोध में कांग्रेस श्रीनगर में पांच मई को काला दिवस मनाने के साथ साथ सचिवालय की ओर मार्च करेगी ताकि जनता को इस गठबंधन की असलियत के बारे में बताया जा सकें।
विज्ञापन
उनका कहना है कि न तो गठबंधन सरकार बेरोजगार युवाओं के भविष्य को लेकर गंभीर हैं और न ही बाढ़ पीडि़तों के पुनर्वास की दिशा में कदम उठाए जा रहे हैं। पार्टी सूत्रों के अनुसार प्रदेशाध्यक्ष गुलाम अहमद मीर की अगुवाई में पार्टी नेता सचिवालय मार्च को सफल बनाने की तैयारियों में जुटे हुए हैं।