{"_id":"59c00b634f1c1b23688b547d","slug":"congress-vice-president-rahul-gandhi-is-an-irresponsible-person-nirmal-singh","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी एक गैर जिम्मेदार शख्स: निर्मल सिंह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी एक गैर जिम्मेदार शख्स: निर्मल सिंह
अमृतपाल सिंह बाली,अमर उजाला/श्रीनगर
Updated Mon, 18 Sep 2017 11:44 PM IST
विज्ञापन
उप मुख्यमंत्री डा. निर्मल सिंह
- फोटो : FILE PHOTO
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उप मुख्यमंत्री डा. निर्मल सिंह ने कहा कि कांग्रेस इस समय हताश है। वह जम्मू कश्मीर में सत्ताधारी पीडीपी-भाजपा गठबंधन सरकार को गिराने के लिए किसी भी हद तक जा सकती है। वह लोगों में भ्रम और अविश्वास का माहौल पैदा करना चाहती है। डा. सिंह ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी एक गैर जिम्मेदार शख्स हैं और वह कुछ भी बोल सकते हैं।
विज्ञापन
कांग्रेस को एक सकारात्मक विपक्ष की भूमिका का निर्वाह करना चाहिए। दरअसल डा. सिंह का यह बयान बीते दिनों कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी के एक बयान को लेकर था जिसमें उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर जम्मू कश्मीर में पीडीपी को खत्म करने का आरोप लगाया था।
विज्ञापन
कांग्रेस के पालिसी प्लानिंग ग्रुप के कश्मीर दौरे को लेकर कहा कि हर किसी को यहां आने और हालातों का जायजा लेने का अधिकार है। हम एक लोकतांत्रिक देश में रहते हैं, जहां हर एक कहीं भी आ-जा सकता है।
विज्ञापन
उम्मीद है कि पालिसी ग्रुप की आड़ में कांग्रेस कोई ओछी सियासत नहीं करेगी बल्कि वह कश्मीर में अमन बहाली और कश्मीर समस्या के सर्वमान्य समाधान में सहयोग करेगी। कहा कि अब तो निर्दलीय विधायक इंजीनियर रशीद ने भी कांग्रेस को कश्मीर समस्या के समाधान में केंद्र सरकार का सहयोग करने के लिए कहा है।